Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जनजातीय समाज को सम्मान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया : संजय सेठ
    झारखंड

    जनजातीय समाज को सम्मान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया : संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सांसद संजय सेठ ने आज हातमा, ओरमांझी, टाटीसिल्वे, धुर्वा, के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया. रांची लोकसभा के प्रत्याशी संजय सेठ और भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने सरना समाज के लोगों के साथ हतमा स्थित जगलाल पाहन के आवास में बैठक की. जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में सरना समाज ने बढ़-चढ़कर कर संजय सेठ को मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाने पर चर्चा की. जगलाल पाहन ने कहा कि अभी तक किसी भी पार्टी ने सरना समाज की ओर ध्यान नहीं दिया. बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज को अपना परिवार मानती है.

    कांग्रेस ने आदिवासी समाज को ठगा

    एसटी संपर्क अभियान के संयोजक रवि मुंडा ने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों से सिर्फ आदिवासी समाज को ठगने का काम किया है. 1951 में सरना धर्म कोड को भी इसी सरकार ने हटाया था और आज समाज के बीच विधवा विलाप कर पुनः: समाज को ठगने का काम कर रही है. समाज अब जाग चुका है. ऐसे लोगों के चुंगल में नहीं आने वाला है. लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि भाजपा ही ऐसी मात्र पार्टी है जो आदिवासी समाज को सिर्फ एक वोटर नहीं बल्कि एक परिवार मानती है. इसी का फल स्वरुप कि आज देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का कार्य किया है. भाजपा ही है जिन्होंने झारखंड राज्य अलग किया. अनुसूचित जनजातीय मंत्रालय का निर्माण किया. भगवान बिरसा मुंडा के गांव जाने वाले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है. इससे पहले कांग्रेस के किसी भी राष्ट्रीय नेता या प्रधानमंत्री ने भगवान धरती आबा के गांव जाना उचित नहीं समझा.

    संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज की उन्नति प्रगति यह नरेंद्र मोदी की पहली प्राथमिकता है. जो लोग आज संविधान की बात करके भ्रम फैला रहे हैं बहुत ही जल्द समाज के लोग पार्टी के प्रति प्यार समर्थन जताकर उन्हें मुंह तोड़ जवाब देने का कार्य करेगी. सरना समाज के सभी वर्गों ने अपना समर्थन संजय सेठ को देने की बात कही. आज के कार्यक्रम में समाज की ओर से विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया था. जिसमें मुख्य रूप से बल्कि उरांव, बिरसा पाहन छोटा नागपुर सन समिति नामकुम, सुनील टोप्पो केंद्रीय धुमकुड़िया, बबलु मुण्डा, अजय कच्छप, निर्मल पाहन, अरुण पाहन नामकुम, नकुल तिर्की समाज कल्याण समिति, करण नायक,अजय कश्यप, सुनीता टोप्पो अर्जुन राम, विश्वास उरांव मीणा लिंडा, नरेश पाहन ,संजय टोप्पो, चुन्नू मिश्रा मौजूद थे.

    नरेंद्र मोदी ने सबके बारे में सोचा

    ओरमांझी के कुकुई गांव में संजय सेठ ने कहा गांव ,गरीब ,किसान ,के बारे में अगर किसी ने सोचा तो वह है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. नरेंद्र मोदी ने गांव की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल से नल,आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख तक मुफ्त में इलाज, जनधन खाता ऐसे कई कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए. किसानों को अनुदान के तौर पर 6000 नीम कोटेड यूरिया सहित कई काम किए गए हैं. नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से जो जो वादे किए उसे पूरा किया चाहे वह राम मंदिर का निर्माण हो, चाहे वह कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो.

    आदिवासी समाज जनसंपर्क अभियान संजय सेठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article3 सीटों पर 61.90 परसेंट हुई वोटिंग, सुबह और शाम में कम पड़े वोट
    Next Article कांग्रेस-झामुमो ने चुनाव आयोग से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के खिलाफ की शिकायत

    Related Posts

    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    Latest Posts

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.