Ranchi : झारखंड की सियासत और विकास को लेकर एक खास मुलाकात बुधवार को रांची में देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से शिष्टाचार मुलाकात की और इस दौरान राज्य सरकार की अहम उपलब्धियों से जुड़ी किताबें भी भेंट कीं।
शिष्टाचार मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
झारखंड मंत्रालय में हुई इस मुलाकात का माहौल काफी सहज और सकारात्मक रहा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा की।
‘Jharkhand Rising’ किताब की खासियत
इस दौरान मुख्यमंत्री ने “Jharkhand Rising: A Global Story” नाम की किताब भेंट की। इस किताब में जनवरी महीने में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के दावोस और लंदन दौरे का पूरा ब्यौरा दिया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे झारखंड ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और निवेश व विकास के नए रास्ते तलाशे।
कॉफी टेबल बुक में विकास की झलक
इसके साथ ही एक कॉफी टेबल बुक भी दी गई, जिसमें राज्य सरकार के विकास कार्यों की झलक दिखाई गई है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक योजनाओं और अन्य उपलब्धियों को तस्वीरों और आसान भाषा में पेश किया गया है।
अन्य नेताओं को भी दी गई किताबें
मौके पर मुख्यमंत्री ने संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को भी ये दोनों किताबें भेंट कीं।
Also Read : सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल के घर, बेटी-दामाद को दिया आशीर्वाद

