Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दरभंगा में वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी के पिता की ह’त्या, घर में मिला क्षत-विक्षत अवस्था में शव
    क्राइम

    दरभंगा में वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी के पिता की ह’त्या, घर में मिला क्षत-विक्षत अवस्था में शव

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2024Updated:July 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुमका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार के दरभंगा में वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी. घर में उनका क्षत-विक्षत अवस्था में बॉडी मिला है. अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या की. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. मृतक जीतन साहनी के बेटे मुकेश साहनी पूर्व मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष है. सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे है. एफएसएल की टीम घटनास्थल के पास से फिंगर प्रिंट एकत्रित करने में जुटी है.

    क्या है मामला
    जानकारी के मुताबिक घर में घुसकर अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी पिता की हत्या कर दी है. घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल की है. इस हाईप्रोफाइल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
    दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इस हत्याकांड की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जीतन सहनी का शव क्षत-विक्षत हालत में उनके घर से बरामद किया गया है. हाई प्रोफाइल मर्डर के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है. उनके घर के आसपास कई पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई चोरी की नियत से घर में घुसा था. उन्होंने कहा मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है.

    मुंबई में हैं मुकेश सहनी
    जानकारी के मुताबिक, मुकेश सहनी इस समय मुंबई में हैं. पिता की हत्या की सूचना मिलते ही वह पटना के लिए रवाना हो रहे हैं. बता दें मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख हैं. लोकसभा चुनाव से पहले वह महागठबंधन में शामिल हो गए थे. लोकसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव के साथ हेलीकॉप्टर में मछली खाने के मुकेश सहनी के वीडियो पर काफी विवाद भी हुआ था.

    घटना पर राजद पार्टी का आया बयान
    मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड पर आरजेडी का बयान सामने आया है. आरजेडी ने इस घटना को दुखद बताया है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में अब कोई सुरक्षित नहीं है. यहां लगातार हत्याओं का दौर जारी है. जब मुकेश सहनी के पिता का इस तरह कत्ल हो सकता है तो फिर कौन सुरक्षित है? उन्होंने कहा, नीतीश सरकार को इसका जवाब देना होगा. पुलिस को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए.

    मिला शव हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking 25 लाख की इनामी महिला नक्सली जया मांझी प्राइवेट अस्पताल से गिरफ्तार, गॉल ब्लैडर का चल रहा था इलाज
    Next Article सड़क दुर्घटना में 2 की मौ’त, 6 लोग घायल

    Related Posts

    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.