Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»आंदोलन पर बैठे किसानों का समर्थन करने शंभू बॉर्डर पहुंची विनेश फोगाट
    ट्रेंडिंग

    आंदोलन पर बैठे किसानों का समर्थन करने शंभू बॉर्डर पहुंची विनेश फोगाट

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2024Updated:August 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: आंदोलन के 200 दिन पूरे होने के मौके पर किसान बड़ी संख्या में एकत्रित हुए. इस प्रदर्शन में ओलंपियन विनेश फोगाट भी शामिल हुईं. पहलवान विनेश फोगाट ने किसानों के आंदोलन स्थल पर पहुंचकर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा, “आंदोलन के 200 दिन हो गए हैं. किसान यहां बैठे हैं, यह देखकर दुख होता है. किसान इस देश के नागरिक हैं. किसान देश को चलाते हैं. उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है, एथलीट भी नही. यदि वे हमें खाना नहीं खिलाएंगे तो हम प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे. विनेश ने सरकार से आग्रह किया कि किसानों की मांगों पर विचार किया जाए और उन्हें सुना जाए. उन्होंने कहा कि अगर लोग सड़कों पर बैठे रहेंगे, तो देश आगे नहीं बढ़ेगा.

    विनेश फोगाट ने ओलंपिक कुश्ती फाइनल से अयोग्य ठहराए जाने और विवाद पर कहा कि यदि आप कर सकते हैं तो आज किसानों के संघर्ष पर अधिक ध्यान केंद्रित करें. वह नहीं चाहतीं कि मुझ पर ध्यान केंद्रित किया जाए और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस बारे में फोन कर के बात करेंगी.

    इससे पहले, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि उनके प्रदर्शन को 200 दिन पूरे हो चुके हैं. लाखों किसान शंभू बॉर्डर, खनौरी और अन्य सीमाओं पर एकत्र हुए हैं. उन्होंने बताया कि विनेश फोगाट का संदेश मिला है. किसान नेता ने कहा कि आज वे केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि मार्ग खोला जाए और उन्हें दिल्ली जाने दिया जाए. दिल्ली में वे शांतिपूर्वक MSP की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सकेंगे.

    200 दिन MSP कानूनी गारंटी अयोग्यता विवाद आंदोलन एथलीट ओलंपिक कुश्ती फाइनल ओलंपियन विनेश फोगाट किसान नागरिक किसान नेता सरवन सिंह पंधेर किसान प्रदर्शन किसान संघर्ष खनौरी दिल्ली यात्रा नई दिल्ली पहलवान विनेश फोगाट फोन बात मीडिया बातचीत शंभू बॉर्डर शांतिपूर्वक प्रदर्शन सड़कों पर बैठे सरकार अनुरोध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक क्लिक पर मिलेगी जानकारी, हॉस्पिटल में क्या-क्या उपलब्ध है सुविधाएं
    Next Article आईपीएस आलोक राज बने बिहार के नए प्रभारी DGP

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026
    Latest Posts

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.