Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गावां : पक्की सड़क के लिए तरस रहे माल्डा पंचायत के ग्रामीण, हल्की बारिश से ले लेता है कीचड़ का रूप, स्कूली बच्चों को होती है परेशानी
    झारखंड

    गावां : पक्की सड़क के लिए तरस रहे माल्डा पंचायत के ग्रामीण, हल्की बारिश से ले लेता है कीचड़ का रूप, स्कूली बच्चों को होती है परेशानी

    Team JoharBy Team JoharJuly 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गावां (गिरिडीह) : गावां प्रखंड के माल्डा पंचायत अंतर्गत उमवि सिरी जाने के लिए पक्की सड़क आज तक नसीब नहीं हो सका है। बच्चे कीचड़ में ही स्कूल आने-जाने के लिए विवश है। हल्की बारिश होते ही जलजमाव होकर यह कीचड़ का रूप ले लेता है। यह कीचड़ छात्रों के लिए घोर समस्या बना हुआ हैं।

    फिसल कर गिर जाते हैं बच्चे

    कई बार विद्यार्थी स्कूल आने के दौरान कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं। कई बार शिक्षक भी दोपहिया वाहन से उस कीचड़ में फिसल कर गिरते-गिरते बचे हैं। जटिल समस्या से जूझते हुए छात्र स्कूल आते हैं। लेकिन इस ओर कोई जनप्रतिनिधि या प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। पक्की सड़क नहीं रहने के कारण बच्चों में काफी रोष है। बच्चों ने जल्द से जल्द पक्की सड़क की मांग की है ताकि इस घोर समस्या से निजात मिल सके। पैदल और बाइक सवार गड्ढों में बैलेंस बिगड़ने के कारण आए दिन गिरते रहते हैं।

    जानिए ग्रामीणों ने क्या कहा?

    आवागमन की समस्या से जूझ रहे सिरी के ग्रामीणों ने बताया कि यह हम लोगों को मुख्य मार्ग से जोडऩे वाला एक ही मार्ग है। टोला वासियों के अलावा किसान, स्कूली छात्र आने-जाने के लिए इसी सड़क पर निर्भर हैं। बावजूद इसके किसी को इसकी फिक्र नहीं है। कच्चा मार्ग होने के कारण जरा सी बरसात में यह मार्ग न केवल कीचड़ में तब्दील हो जाता बल्कि सामान्य मौसम में भी ऊबड़ खाबड़ के हालात बने रहते हैं।

    कीचड़ के कारण बच्चों की नहीं पाती है पढ़ाई

    ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दिनों में हुई बारिश की वजह से कई स्थानों पर जलभराव जैसी नौबत है। सबसे ज्यादा मुसीबत स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को होती है। विद्यालय के छात्राओं ने बताया कि जब अधिक बारिश होती हैं तो मार्ग चलने लायक नहीं बचता है। मार्ग में पानी जमा हो जाता हैं। दलदल की वजह से हम लोग स्कूल नहीं जा पाते हैं, हमारी पढ़ाई प्रभावित हो जाती हैं।

    Gawan Giridih jharkhand light rain Malda Panchayat mud Road school children face trouble villagers पक्की सड़क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह: फैक्ट्री में जलाया जाता है टायर, जहरीली धुआं से 10 हजार लोग प्रभावित, ग्रामीणों ने की बंद कराने की मांग
    Next Article साहिबगंज के मीडियाकर्मी को ईडी का समन, असिस्टेंट डायरेक्टर से केस मैनेज करने के नाम पर मांगा था पैसा

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.