Dhanbad : जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलाहीटांड़ में अवैध कोयला उत्खनन के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने तेतुलमारी -राजगंज मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि अवैध खनन की वजह से गांव की सड़कें खराब हो रही हैं। लोगों ने आशंका जताई कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई हीं तो यहां भी टांडाबड़ी जैसी बड़ी घटना हो सकती है।


