Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 12:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»पहाड़ी पर लटका मिला DRDO इंजीनियर का श’व, पुलिस जांच में जुटी
    क्राइम

    पहाड़ी पर लटका मिला DRDO इंजीनियर का श’व, पुलिस जांच में जुटी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 19, 2026Updated:May 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DRDO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड भूइंया टोली निवासी 35 वर्षीय कमल किशोर महतो का शव मंगलवार सुबह गांव के पास स्थित पहाड़ी पर फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कमल किशोर महतो रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी DRDO में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु में थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

    पत्नी और बच्चों के साथ छुट्टी में गांव आए थे

    परिजनों के मुताबिक, कमल किशोर 19 अप्रैल को अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ बेंगलुरु से गांव आए थे। गांव में सबकुछ सामान्य चल रहा था। परिवार भी खुश था कि लंबे समय बाद वह घर लौटे हैं। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही दिनों में ऐसा दुखद हादसा हो जाएगा। मृतक के पिता प्रभु महतो ने बताया कि कमल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उन्हें रात में नींद नहीं आती थी और वह काफी परेशान रहने लगे थे। परिवार उनकी हालत को लेकर चिंतित था। परिजनों ने बताया कि उनका इलाज कराने की तैयारी भी चल रही थी। बुधवार को रांची के एक बड़े डॉक्टर से उनका अपॉइंटमेंट तय था, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई।

    रात में घर से निकले, फिर नहीं लौटे

    ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे कमल किशोर गांव में अकेले टहलते दिखाई दिए थे। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में निकल पड़े, लेकिन रात के अंधेरे में उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग पहाड़ी की ओर गए तो वहां कमल किशोर का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही  पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और जांच शुरू कर दी।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। कमल किशोर की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वह शांत स्वभाव के और पढ़े-लिखे युवक थे। गांव के लोगों को उनकी इस तरह मौत की खबर पर अब भी यकीन नहीं हो रहा। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में हर तरफ सिर्फ इसी घटना की चर्चा हो रही है।

    Also Read : अवैध कोयला खनन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन
    Breaking news Defence Research and Development Organisation Depression News Engineer Death News Jharkhand Breaking News latest Jharkhand news mental stress News Samvad Postmortem Report Ramgarh Suicide Case ranchi news Today News Trending News uicide Case पुलिस जांच स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध कोयला खनन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन
    Next Article कोल्हान यूनिवर्सिटी मोड़ पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, चालक की हालत गंभीर

    Related Posts

    झारखंड

    कांग्रेस अध्यक्ष पर भड़के वित्त मंत्री, JTET भाषा विवाद में रुख साफ नहीं करने पर निशाना

    May 19, 2026
    झारखंड

    चांडिल में हाथी ने उजाड़े कई घर, पांच परिवारों का किया भारी नुकसान

    May 19, 2026
    जामताड़ा

    स्कूल की दीवार तोड़ घुसा तेज रफ्तार मिनी ट्रक, मची चीख-पुकार

    May 19, 2026
    Latest Posts

    कांग्रेस अध्यक्ष पर भड़के वित्त मंत्री, JTET भाषा विवाद में रुख साफ नहीं करने पर निशाना

    May 19, 2026

    चांडिल में हाथी ने उजाड़े कई घर, पांच परिवारों का किया भारी नुकसान

    May 19, 2026

    स्कूल की दीवार तोड़ घुसा तेज रफ्तार मिनी ट्रक, मची चीख-पुकार

    May 19, 2026

    कोल्हान यूनिवर्सिटी मोड़ पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, चालक की हालत गंभीर

    May 19, 2026

    पहाड़ी पर लटका मिला DRDO इंजीनियर का श’व, पुलिस जांच में जुटी

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.