Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आज मुजफ्फरपुर दौरा, चामुंडा मंदिर में करेंगे पूजा
    बिहार

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आज मुजफ्फरपुर दौरा, चामुंडा मंदिर में करेंगे पूजा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उपराष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आगमन होगा। दोपहर करीब 1 बजे वह हेलीकॉप्टर से शहर पहुंचेंगे और कटरा स्थित चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं।

    प्रशासन की तैयारियां पूरी

    DM सुब्रत कुमार सेन और SSP सुशील कुमार ने शनिवार को मंदिर और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष रघुनाथ चौधरी को निर्देश दिया कि उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। भीड़ प्रबंधन के लिए स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस बल को तैनात किया गया है। कटरा थाना से पेट्रोल पंप तक की खराब सड़क की मरम्मत और कालीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। मंदिर परिसर से अवैध दुकानों को हटाया गया, ईंट सोलिंग का काम किया गया और नगर निगम के कर्मचारी साफ-सफाई में जुटे रहे।

    तीन हेलीपैड तैयार, सेना ने किया पूर्वाभ्यास

    उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर ने तीनों हेलीपैड पर सफल पूर्वाभ्यास किया। डीएम ने हेलीपैड से मंदिर तक सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

    लीची थीम पर सांस्कृतिक स्वागत

    ज्ञानदीप प्रांगण में उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता ने बताया कि स्वागत में मुजफ्फरपुर की मशहूर लीची को प्रदर्शित किया जाएगा। लीची मुकुट, लीची आर्ट पेंटिंग्स, डिवाइन लीची आर्ट, लीची बुके और लीची डिज़ाइन से सजी इडली-चटनी तैयार की जा रही है। बच्चे अपनी बनाई लीची आर्ट कृतियों को उपराष्ट्रपति को भेंट करेंगे, जिन्हें नीतू तुलस्यान उपराष्ट्रपति तक पहुंचाएंगी। यह कार्यक्रम बच्चों की सृजनात्मकता और आत्मनिर्भरता का संदेश देगा।

    दौरे का महत्व

    उपराष्ट्रपति का यह दौरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि त्योहारों और आगामी चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। इस आयोजन ने पूरे जिले का ध्यान आकर्षित किया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं, ताकि यह दौरा सुचारू रूप से संपन्न हो।

    Vice President CP Radhakrishnan to visit Muzaffarpur today Vice President CP Radhakrishnan will worship at Chamunda Temple today उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आज मुजफ्फरपुर दौरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article2 अक्टूबर को झारखंड में रहेगा ड्राई डे, सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद
    Next Article शैलेश कुमार ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, बनाया नया रिकॉर्ड

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.