Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 6:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»वेंकटेश्वर मंदिर भगदड़ : PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान
    देश

    वेंकटेश्वर मंदिर भगदड़ : PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2025Updated:November 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वेंकटेश्वर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

    राज्यपाल और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

    आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा, “यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है, जिससे पूरे राज्य को गहरा आघात पहुंचा है।”

    Governor of Andhra Pradesh Sri S. Abdul Nazeer expressed anguish and profound grief on the death of nine pilgrims in the stampede that took place in Sri Venkateswara Swamy temple at Kasibugga in Srikakulam district, on Saturday, due to heavy rush of pilgrims.

    — governorap (@governorap) November 1, 2025

    PM मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक जताते हुए कहा कि वह इस घटना से बेहद व्यथित हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। PM ने घोषणा की कि पीएम राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और जख्मियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    Pained by the stampede in Venkateswara Swamy Temple in Srikakulam, Andhra Pradesh. My thoughts are with those who have lost their near and dear ones. I pray that the injured recover soon.

    An ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be given to the next of kin of those who…

    — PMO India (@PMOIndia) November 1, 2025

    अमित शाह और पवन कल्याण ने भी जताया शोक

    गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “काशीबुग्गा मंदिर में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों।”

    राज्य के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी इस घटना को “बेहद दुखद” बताया। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों के उपचार के लिए हर संभव मदद करेगी। पवन कल्याण ने प्रशासन को निर्देश दिया कि धार्मिक अवसरों पर भीड़ नियंत्रण के प्रभावी उपाय किए जाएं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

    विपक्ष ने सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप

    पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “इस तरह की घटनाएं पहले भी तिरुपति और सिंहाचलम मंदिरों में हो चुकी हैं, लेकिन सरकार ने कोई सबक नहीं लिया।”

    जगन रेड्डी ने कहा कि बार-बार हो रही ऐसी त्रासदियां सरकार की लापरवाही को दिखाती हैं और भविष्य में इन्हें रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। फिलहाल मंदिर परिसर में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

    Also Read : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौ’त

    PM Modi announces compensation PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान Venkateswara Temple stampede: 10 devotees killed Venkateswara Temple stampede: PM Modi announces compensation वेंकटेश्वर मंदिर भगदड़ : 10 श्रद्धालुओं की मौत वेंकटेश्वर मंदिर भगदड़ : PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुंडू हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे मंत्री इरफान, मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख देने का किया ऐलान
    Next Article भाजपा 9 से 16 नवंबर तक मनाएगी ‘जनजातीय गौरव सप्ताह’, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम…

    Related Posts

    खेल

    महिला क्रिकेट को नई उड़ान: ICC ने पहली बार वूमेन्स T20I चैलेंज ट्रॉफी का किया ऐलान

    April 17, 2026
    झारखंड

    रांची से हवाई सेवाओं का विस्तार: मई में मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए बढ़ेंगी उड़ानें

    April 17, 2026
    देश

    RBI में जूनियर इंजीनियर के 11 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

    April 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.