Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में वाहन चोरी का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    बोकारो में वाहन चोरी का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro (Manoj Sharma) : बोकारो जिले के चिरा चास थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल बिहार में अवैध शराब की तस्करी के लिए करते थे। इस संबंध में बोकारो के पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।

    घटना 26 सितंबर की है, जब तलगड़िया मोड़ निवासी बिट्टू कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि उन्हें ओएलएक्स के माध्यम से दो युवकों ने गाड़ी खरीदने के बहाने बुलाया और मौके का फायदा उठाकर उनकी मारुति स्विफ्ट (नंबर JH02U 9899) लेकर फरार हो गए।

    सूचना मिलते ही चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी शुरू की गई। जांच के क्रम में चोरी गई मारुति स्विफ्ट कार पीरटांड़ (गिरिडीह) से बरामद की गई, वहीं इस घटना में शामिल एक आरोपी नितीश कुमार को वहीं से गिरफ्तार किया गया। दूसरे आरोपी प्रवेश मांझी को डुमरी (गिरिडीह) से उस स्कॉर्पियो वाहन (नंबर BR21P 4161) के साथ पकड़ा गया, जिसका इस्तेमाल उन्होंने इस अपराध को अंजाम देने के लिए किया था।

    दोनों आरोपियों को चिरा चास थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उनका उद्देश्य चोरी की गई गाड़ियों का उपयोग कर बिहार में अवैध शराब की तस्करी करना था। ये लोग चोरी की गाड़ियों से बिहार के विभिन्न इलाकों में शराब पहुंचाते थे।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय नितीश कुमार और 26 वर्षीय प्रवेश मांझी के रूप में हुई है, जो दोनों बिहार के जमुई जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से दो वाहन और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

    एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास पहले भी रहा है। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस मामले में पीड़ित बिट्टू कुमार के आवेदन पर चिरा चास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम की तत्परता से इस मामले का त्वरित खुलासा हो सका।

    Also Read : बोकारो में वाहन चोरी का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    OLX फ्रॉड अवैध शराब तस्करी गिरिडीह गिरफ्तारी चास थाना जमुई बिहार बोकारो एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस बोकारो पुलिस बोकारो समाचार मारुति स्विफ्ट चोरी वाहन चोरी स्कॉर्पियो बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDC कंचन सिंह ने लिया पूजा पंडालों का जायजा, जरूरी इंतजामों के लिए दिए निर्देश
    Next Article आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात से दो सगे भाइयों की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.