Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात से दो सगे भाइयों की मौ’त
    झारखंड

    आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात से दो सगे भाइयों की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले में मूसलाधार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। नावाडीह प्रखंड के सरायदाह गांव (पलामू पंचायत, पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र) में तेज बारिश और आंधी के दौरान वज्रपात से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई जंगल में मवेशी चरा रहे थे, तभी तेज बारिश और गरज-तड़क के बीच उन्होंने एक पेड़ के नीचे शरण ली, जहां वज्रपात की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान

    मृतकों की पहचान 62 वर्षीय किशुन किस्कू और 60 वर्षीय चेतलाल किस्कू के रूप में हुई है। दोनों मेहनतकश आदिवासी किसान थे और पंचायत समिति सदस्य गोविंद किस्कू के सगे भाई थे।

    परिजन रोते-बिलखते खटिया पर लाए शव

    बारिश के कारण चारों ओर पानी भरा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे और शवों को खटिया पर उठाकर घर लाए। यह दृश्य देखकर गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं।

    पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

    पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि वज्रपात से मौत की पुष्टि हो चुकी है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेंब्रम ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिया जाएगा।

    हादसे के बाद गांव में पहुंचे पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मृतक दोनों भाई परिवार के कमाऊ सदस्य थे, ऐसे में सरकार को उन्हें अतिरिक्त मुआवजा देना चाहिए।

     

     

    आदिवासी परिवार आपदा मुआवजा किशुन किस्कू गोविंद किस्कू ग्रामीण हादसा चेतलाल किस्कू जनप्रतिनिधि बयान झारखंड प्रशासन झारखंड समाचार तेज बारिश दो भाइयों की मौत नावाडीह पेंक नारायणपुर पोस्टमार्टम प्राकृतिक आपदा बोकारो बोकारो बारिश राजू महतो वज्रपात सरायदाह गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में वाहन चोरी का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
    Next Article बोकारो में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, उपद्रवियों को चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.