Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में CHO पदों के लिए निकली VACANCY, कल से शुरू होगा आवेदन
    ट्रेंडिंग

    बिहार में CHO पदों के लिए निकली VACANCY, कल से शुरू होगा आवेदन

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2025Updated:May 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHSB) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती के तहत राज्य भर में हजारों पदों पर चयन किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार कल यानी 5 मई 2025 से आवेदन कर सकते हैं, जो निर्धारित अंतिम तिथि 26 मई 2025 तक जारी रहेगी. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. हालांकि, इस भर्ती के तहत रिक्त पदों की सटीक संख्या अभी तक जारी नहीं की गई है. लेकिन अनुमान है कि यह संख्या हजारों में हो सकती है. आवेदन की अंतिम तिथि भी जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना में प्रकाशित की जाएगी.

    शैक्षणिक योग्यता

    आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बी.एससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट (CCH) अनिवार्य है. इसके अलावा, उम्मीदवार का इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) या राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 42 वर्ष तथा आरक्षित वर्ग के लिए 45 वर्ष तक की छूट दी गई है. आयु की गणना निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी, जिसकी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी.

    वेतन : चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹40,000 का वेतन मिलेगा.

    परीक्षा पैटर्न

    • कुल प्रश्न : 80
    • कुल अंक : 120
    • परीक्षा अवधि : 120 मिनट

    विषय :

    • जनरल नॉलेज : 20 प्रश्न (20 अंक)
    • रीजनिंग और एप्लिकेशन नॉलेज : 20 प्रश्न (20 अंक)
    • न्यूमेरिकल एबिलिटी और टेक्निकल ज्ञान : 20 प्रश्न (20 अंक)
    • शेष अंक गहन नर्सिंग ज्ञान से संबंधित होंगे (जैसे क्लिनिकल केस स्टडी आदि).

    आवेदन कैसे करें

    • आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं.
    • “Online Apply” लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें.
    • लॉग इन कर आवश्यक विवरण भरें.
    • जरूरी दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आदि) अपलोड करें.
    • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

    महत्वपूर्ण सलाह

    आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना अवश्य पढ़ें. सभी दस्तावेज़ और योग्यता की जानकारी पहले से तैयार रखें और आवेदन में कोई त्रुटि न हो, इसके लिए ध्यानपूर्वक आवेदन भरें. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://shs.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

    Also Read : बिहार में सहकारी बैंकों से अब मिलेगा गोल्ड लोन…

    2025 Application Bihar Bihar State Health Society candidates CHO community health officer government job health May 26 May 5 Notification Official Website online application Recruitment SHSB Vacant Posts अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट आवेदन उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर बिहार बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति भर्ती रिक्त पद सरकारी नौकरी स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविपक्ष की मांग- MGM अस्पताल हादसे की हो जांच
    Next Article जातीय जनगणना और आरक्षण पर राजद का केंद्र सरकार पर हमला, कैलाश यादव ने साधा निशाना

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.