Pakur : पाकुड़ जिले के हिरनपुर में बुधवार को विभूति पोखर के पास गैस सिलेंडर वितरण को लेकर हंगामा मच गया। महेशपुर गैस एजेंसी द्वारा KYC अपडेट के नाम पर उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार कराया गया। आरोप है कि करीब दो घंटे लाइन में खड़े रहने के बावजूद बिना KYC अपडेट के गैस देने से मना कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
एजेंसी का नियम और उपभोक्ताओं की नाराजगी
एजेंसी प्रबंधन ने बताया कि नियम के तहत KYC अपडेट कराना अनिवार्य है और इसके बिना गैस वितरण संभव नहीं है। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना था कि पहले से ही गैस बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं और अब KYC की अनिवार्यता से परेशानी और बढ़ गई है। लोगों ने मांग की कि फिलहाल पुराने खाते के आधार पर गैस दी जाए और KYC अपडेट नियम को बाद में लागू किया जाए।
पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ समाधान
स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गैस वितरण शुरू कराया गया और धीरे-धीरे माहौल सामान्य हुआ।
Also Read : “अब इंतजार नहीं करेंगे…” खूंटी के गांववालों ने खुद बना डाली सड़क


