Chatra : चतरा के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव में एक घर के भीतर चल रही अवैध मिनी शराब फैक्ट्री पर पुलिस और उत्पाद विभाग ने छापा मारा। इस छापेमारी में 5 लाख रुपए की नकली शराब जब्त की गई और तीन तस्करों को दबोच लिया गया। इस शराब का धंधा झारखंड से बिहार तक फैल रहा था, जहां इसे ओरिजिनल बताकर दुगने दामों में बेचा जा रहा था।
तस्कर बना रहे थे जहरीली शराब
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि अनिल कुमार यादव के घर में स्प्रिट और केमिकल के जरिए जहरीली शराब तैयार की जा रही थी। बिहार में शराब बैन होने की वजह से माफिया इस शराब को असली ब्रांड के नाम से बेचते और मोटा मुनाफा कमाते थे।
मशीन और बोतलों के साथ भारी मात्रा में शराब जब्त
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 1318 बोतलें बरामद की, जिन पर रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज जैसे महंगे ब्रांड्स के नकली ढक्कन और स्टिकर लगे थे। मौके से बोतलें सील करने वाली मशीन और कच्चा स्प्रिट भी जब्त किया गया।
गिरोह के शातिर तस्कर गिरफ्तार
अनिल कुमार यादव, बीरबल कुमार और ब्रजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, गिरोह के मास्टरमाइंड दिलीप यादव और मोहन यादव अभी फरार हैं। उत्पाद अधीक्षक ने साफ कहा कि चतरा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई नकली शराब माफियाओं के धंधे पर बड़ा झटका है।
Also Read : चापाकल से अस्पताल तक… ईचागढ़ की पीड़ा लेकर CM हेमंत के दरबार पहुंचे जनप्रतिनिधि


