Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चापाकल से अस्पताल तक… ईचागढ़ की पीड़ा लेकर CM हेमंत के दरबार पहुंचे जनप्रतिनिधि
    झारखंड

    चापाकल से अस्पताल तक… ईचागढ़ की पीड़ा लेकर CM हेमंत के दरबार पहुंचे जनप्रतिनिधि

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Seraikela :षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री कक्ष में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विधायक सविता महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायक सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

    पेयजल संकट और चापाकल की मरम्मत की मांग

    ज्ञापन में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में लंबे समय से खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस समस्या के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है और जल संकट से राहत पाने के लिए तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

    चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल को जल्द चालू करने की मांग

    प्रतिनिधिमंडल ने पूरी तरह से तैयार चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल को जल्द से जल्द चालू करने का भी अनुरोध किया। इसके जरिए स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और इलाज के लिए जिला मुख्यालय तक दूर जाना नहीं पड़ेगा।

    सड़क निर्माण में देरी पर चिंता

    ज्ञापन में चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा तक की मुख्य सड़क की मरम्मत पर भी जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह सड़क जिला मुख्यालय से जुड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन एक साल से लंबित कार्य के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराने की मांग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य नेता और कार्यकर्ता

    इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, विश्वनाथ गोप, समर भुईयां, अर्जुन सिंह मुंडा, पशुपति महतो, शंकर लायेक, संजय महतो, स्नेहा महतो, अभय यादव, मिलन तंतुवाई, मधु गोप समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी लाना जरूरी है और मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी लंबित कार्य पूरे किए जाएंगे।

    Also Read : झारखंड विधानसभा में गरमाई बहस : जल संरक्षण, कोल्ड स्टोरेज और बिजली पर सरकार को घेरा

    Borewell Repair Chandil Sub-Divisional Hospital Chief Minister Memorandum drinking water issue Hemant Soren Ichagarh Assembly Jharkha JMM leaders Local Issues Panchayat Area News Road Construction Delay Savita Mahto Seraikela News Seraikela Update Water Crisis Solution
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में गरमाई बहस : जल संरक्षण, कोल्ड स्टोरेज और बिजली पर सरकार को घेरा
    Next Article “अब इंतजार नहीं करेंगे…” खूंटी के गांववालों ने खुद बना डाली सड़क

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.