Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 3:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»भाजपा में भूचाल: जिला उपाध्यक्ष बनाने के नाम पर जिलाध्यक्ष ने की शारीरिक संबंध की मांग, महिला नेत्री के आरोपों से हड़कंप
    ट्रेंडिंग

    भाजपा में भूचाल: जिला उपाध्यक्ष बनाने के नाम पर जिलाध्यक्ष ने की शारीरिक संबंध की मांग, महिला नेत्री के आरोपों से हड़कंप

    SahayBy SahayApril 27, 2026Updated:April 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर का एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पार्टी की एक पूर्व जिला मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पद के बदले यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला नेत्री ने फेसबुक लाइव आकर इन आरोपों का खुलासा किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    फेसबुक लाइव में बयां किया दर्द: “इशारों को समझिए”

    महिला नेत्री ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा कि हाल ही में जब जिले की नई टीम का गठन हुआ, तो उन्होंने ‘जिला उपाध्यक्ष’ के पद के लिए जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा से बात की। महिला का आरोप है कि इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए उनसे शारीरिक संबंध की मांग की।

    महिला नेत्री के अनुसार, जब उन्होंने पद की दावेदारी पेश की, तो जिलाध्यक्ष ने पूछा, “यदि मैं आपको जिला उपाध्यक्ष बना दूं, तो आप मुझे बदले में क्या देंगी?” महिला नेत्री ने जब अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया, तो कथित तौर पर जिलाध्यक्ष ने कहा, “इशारों को समझिए, आपके पास देने को बहुत कुछ है। एक बार मेरे साथ हमबिस्तर होना पड़ेगा, फिर आपको मेरे साथ लखनऊ और दिल्ली चलना होगा और किसी को शक भी नहीं होगा।”

    अन्य पदाधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप

    महिला नेत्री ने अपने फेसबुक लाइव में केवल जिलाध्यक्ष को ही नहीं, बल्कि संगठन के अन्य पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने उन्हें यह सलाह दी कि “भाभी, जिलाध्यक्ष जी की बात मान जाओ, वो शायद आपको जिला महामंत्री बनवा दें।” एक अन्य महामंत्री जयपाल पर भी उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने रात के समय फोन करके जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करने का दबाव बनाया। नेत्री का दावा है कि उनकी बात न मानने पर उनके पति को फर्जी दुष्कर्म केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई।

    आरोपी जिलाध्यक्ष ने बताया ‘राजनीतिक षड्यंत्र

    इन गंभीर आरोपों पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सफाई देते हुए सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि यह उनकी बढ़ती राजनीतिक छवि को धूमिल करने के लिए रचा गया एक गहरा षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। वहीं, आरोपी जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने भी आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया है।

    एसपी से न्याय की गुहार

    महिला नेत्री ने स्पष्ट किया है कि वे इन धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने अब पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित शिकायत देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया है। स घटना के बाद से भाजपा की स्थानीय इकाई में खलबली मच गई है। एक तरफ भाजपा ‘नारी वंदन’ और महिला सुरक्षा के दावों के साथ विपक्ष पर हमलावर रहती है, वहीं पार्टी की ही महिला नेत्री के इन आरोपों ने विपक्षी दलों को सरकार और सत्ताधारी दल को घेरने का बड़ा मौका दे दिया है।

    Also Read :  चांडिल में जंगली हाथियों का खूनी खेल, मां-बेटी को कुचलकर मार डाला

     

    BJP District President Breaking news Mahoba BJP Mahoba News Mohanlal Kushwaha political controversy Quid Pro Quo Sexual Harassment Allegations UP politics Women Safety जिला उपाध्यक्ष पद फेसबुक लाइव ब्रेकिंग न्यूज भाजपा महिला नेत्री महोबा भाजपा महोबा समाचार मोहनलाल कुशवाहा यूपी राजनीति यौन शोषण का आरोप राजनीतिक विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ अधिवक्ता बीके राय के निधन पर शोक, रांची सिविल कोर्ट में आज नहीं हुए कामकाज
    Next Article बिहार शिक्षा विभाग का सख्त आदेश: बायोमेट्रिक हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पीएम मोदी की बंगाल में आखिरी हुंकार:कहा- “4 मई को BJP के शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा,”

    April 27, 2026
    झारखंड

    पलामू में हर बुधवार होगा जन समाधान दिवस, डीसी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    April 27, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में निवर्तमान एसपी राजकुमार मेहता की विदाई, नए एसपी शंभु कुमार सिंह और डीसी आलोक दूबे का स्वागत

    April 27, 2026
    Latest Posts

    ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस डे 10: 200 करोड़ के करीब पहुंची अक्षय कुमार की फिल्म, दूसरे रविवार दिखाया दम

    April 27, 2026

    पीएम मोदी की बंगाल में आखिरी हुंकार:कहा- “4 मई को BJP के शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा,”

    April 27, 2026

    पलामू में हर बुधवार होगा जन समाधान दिवस, डीसी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    April 27, 2026

    जामताड़ा में निवर्तमान एसपी राजकुमार मेहता की विदाई, नए एसपी शंभु कुमार सिंह और डीसी आलोक दूबे का स्वागत

    April 27, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का सख्त आदेश: बायोमेट्रिक हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.