Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ शपथ ग्रहण के बाद पहुंचे रांची, भाजपा ने किया भव्य स्वागत
    Uncategorized

    केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ शपथ ग्रहण के बाद पहुंचे रांची, भाजपा ने किया भव्य स्वागत

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मोदी सरकार में महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शपथ ग्रहण के बाद पहली बार दिल्ली से रांची पहुंचे. भाजपा ने यहां दोनों मंत्रियों का भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट पर रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने दोनों मंत्रियों भव्य स्वागत किया. इसके बाद मंत्रियों ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों के अभिनंदन किया. पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह हुआ और फिर मंत्रियों ने अपने संबोधन में मंत्री बनाये जाने के लिए भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया.

     

    झारखंड को झामुमो, कांग्रेस राजद के लुटेरों से बचाना है : बाबूलाल मरांडी

     

    सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सम्मान झारखंड की जनता का सम्मान है. राज्य की जनता का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि इंडी एलायंस के द्वारा लगातार दुष्प्रचार और भ्रम फैलाए जाने के बावजूद जनता ने एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया. सर्वाधिक 9 सीट एनडीए को दिया. कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से राज्य की जनता भ्रष्ट निकम्मी सरकार से परेशान है. पानी-बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए राज्य में हाहाकार मचा है. दूसरी ओर भारत सरकार द्वारा नल जल योजना केलिए भेजे गए करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए. लोकसभा चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि जनता राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है.

     

    झारखंड की महिलाओं-बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता : अन्नपूर्णा

     

    केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित कोडरमा की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत हूं. कहा कि मैं जनता की सेवा और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोडूंगी. राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड की सरकार राज्य में केंद्रीय योजनाओं को लटकाने, भटकाने में लगी रहती है. झारखंड में महिलाओं और बच्चों में व्याप्त कुपोषण से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता है.

     

    भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है : संजय सेठ

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है. 140 करोड़ देश वासी हमारा परिवार है. आज देश में मोदी की गारंटी मतलब विकास की गारंटी है, भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त सरकार है. कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान भी जनता को झूठ के वादों में फंसाया. भ्रमित किया. बावजूद इसके जनता उनके झांसे में नहीं आई. जनता को आज राज्य की सत्ता में शामिल कांग्रेस से खटा खट मिलने वाली राशि की मांग करनी चाहिए.

    अन्नपूर्णा देवी झारखंड भाजपा संजय सेठ स्वागत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 30 भैंस बरामद
    Next Article जिला गंगा समिति की बैठक में एनजीटी संबंधित मामले के अनुपालन पर हुई चर्चा

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-23 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    Latest Posts

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-23 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.