Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बोकारो और करगली में कोल हैंडलिंग प्लांट का किया शिलान्यास, जानें क्या होगा फायदा
    झारखंड

    केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बोकारो और करगली में कोल हैंडलिंग प्लांट का किया शिलान्यास, जानें क्या होगा फायदा

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री सतीश चंद्र दुबे ने सीसीएल के बोकारो एवं करगली क्षेत्र में कारो कोल हैंडलिंग प्लांट और कोनार कोल हैंडलिंग प्लांट का शिलान्यास किया. इन दोनों परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता क्रमशः 7 मिलियन टन प्रतिवर्ष और 5 मिलियन टन प्रतिवर्ष होगी. इस अवसर पर माननीय सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक श्री कुमार जयमंगल (अनूप सिंह), कोल इंडिया के अध्यक्ष श्री पीएम प्रसाद, सीएमडी सीसीएल श्री निलेंदु कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा श्रमिक संघों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे. कोनार परियोजना के शिलान्यास के दौरान श्री दुबे ने पौधरोपण भी किया. ये दोनों कोल हैंडलिंग प्लांट फर्स्ट माइल रेल कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनसे कोयला खदानों से निकटतम रेलवे सर्किट तक कोयले के परिवहन में सुधार होगा, जिससे इसे देशभर के ताप विद्युत संयंत्रों और अन्य उपभोक्ताओं तक पहुंचाना आसान होगा.

    कोनार कोल हैंडलिंग प्लांट
    रिसीविंग हॉपर, क्रशर, 10,000 टन क्षमता के कोयला भंडारण बंकर और 1.6 किमी लंबा कन्वेयर बेल्ट शामिल. 5 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्षमता और लागत ₹ 322 करोड़, वर्तमान रेक लोडिंग समय 5 घंटे से घटकर 1 घंटा होगा, जिससे कोयल प्रेषण में तेजी आएगी.

    कारो कोल हैंडलिंग प्लांट
    रिसीविंग हॉपर, क्रशर, 15,000 टन क्षमता के कोयला भंडारण बंकर और 1 किमी लंबा कन्वेयर बेल्ट शामिल. 7 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्षमता और लागत ₹ 410 करोड़. इस परियोजना के शुरू होने पर भी रेक लोडिंग समय 5 घंटे से घटकर 1 घंटा होगा. ये परियोजनाएं  एक क्लोज्ड-लूप, पूर्ण यंत्रीकृत प्रणाली हैं, जो सड़क परिवहन को समाप्त करके कोयले के प्रेषण में तेजी और दक्षता लाएंगी इससे डीजल की खपत कम होगी और क्षेत्रीय पर्यावरण में सुधार होगा.

    सीएमडी सीसीएल श्री निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम सीसीएल कई नई परियोजनाओं की शुरुआत कर रही है, जिससे कोयला उत्पादन और प्रेषण में वृद्धि होगी.

    करगली कोयला कोयला प्रेषण कोल हैंडलिंग प्लांट खान परियोजना पर्यावरण बोकारो रेलवे शिलान्यास श्री सतीश चंद्र दुबे सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप 2 नवंबर से, चयन प्रक्रिया शुरू
    Next Article आजसू के कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, अजहर इस्लाम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.