Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»ओड़िशा की चिल्का झील में फंसे रहे केन्द्रीय मंत्री रूपाला, अधिकारियों के उड़े होश
    देश

    ओड़िशा की चिल्का झील में फंसे रहे केन्द्रीय मंत्री रूपाला, अधिकारियों के उड़े होश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भुवनेश्वर : ओडिशा के केंद्रीय मंत्री की नाव चिल्का झील में फंस गई. करीब 2 घंटे तक वो झील में फंसे रहे. दरअसल, केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला को ले जा रही नाव रविवार शाम करीब दो घंटे तक ओडिशा की चिल्का झील में फंसी रही. पहले संदेह था कि नाव मछुआरों द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गई होगी, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने बाद में स्पष्ट किया कि नीले लैगून में उन्होंने अपना रास्ता खो दिया था.

    सूचना मिलते ही प्रशासन ने फिर एक अन्य नाव भेजा, जिसने केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला का रेस्क्यू कर उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया.  नाव में उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और कुछ अन्य स्थानीय पार्टी नेता भी थे. यह घटना तब हुई जब मंत्री ने खुर्दा जिले के बरकुल से अपनी यात्रा शुरू की और ब्लू लैगून के माध्यम से पुरी जिले के सातपाड़ा जा रहे थे.

    मंत्री के काफिले में तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नलबाना पक्षी अभयारण्य के पास झील के बीच में मोटर चालित नाव लगभग दो घंटे तक फंसी रही. इस बारे में केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि अंधेरा हो गया और नाव चलाने वाला आदमी रास्ते में नया था और हम रास्ता भटक गए. सतापाड़ा पहुंचने में हमें दो घंटे और लग गये. प्रशासन ने तुरंत सातपाड़ा से एक और जहाज भेजा और मंत्री और उनके सहयोगी गंतव्य तक पहुंचने के लिए उसमें सवार हो गए. रूपाला को पुरी जिले के कृष्णाप्रसाद इलाके के पास एक कार्यक्रम में शामिल होना था.

     

     

    Bhubaneswar Boat Chilka Lake johar live news Odisha News Parshottam Rupala Union Minister ओडिशा न्यूज केंद्रीय मंत्री चिल्का झील जोहार लाइव न्यूज़ नाव परषोत्तम रुपाला भुवनेश्वर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध खनन मामले में पूर्व विधायक से आज ईडी करेगी पूछताछ
    Next Article NH-44 पर सड़क हादसा : दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Related Posts

    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.