Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वन उपज खरीदने के लिए राज्यों को लिखा पत्र
    देश

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वन उपज खरीदने के लिए राज्यों को लिखा पत्र

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। जनजातीय मामलों के  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सभी राज्यों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वन उपज  खरीदने की व्यवस्था  करने का आग्रह करते हुए कहा है कि इससे आदिवासी समाज को कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाने में मदद मिलेगी।
    श्री मुंडा ने बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे एक पत्र में कहा कि वन उपज खरीदने के लिए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है, सभी राज्य सरकारों को अपनी नोडल एजेंसियों को  ऐसी व्यवस्था करने का  निर्देश देना चाहिए,  जिससे  आदिवासियों को उनकी उपज का उचित दाम मिल सके। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र,  असम, आंध्र प्रदेश,  मणिपुर, केरल, नागालैंड ,पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़  और झारखंड शामिल हैं।
    श्री मुंडा ने पत्र में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आदिवासी समाज संकट में पड़ सकता है। यह समय वन उपज के संग्रहण और उसे बेचने का है। राज्य सरकारों को समाज को बिचौलियों से बचाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
    श्री मुंडा ने  कहा कि वन उपज आदिवासियों की आजीविका का आधार है, इसलिए इसका संरक्षण हर कीमत पर किया जाना चाहिए।
    केंद्रीय मंत्री ने कोरोना महामारी से आदिवासी समाज को बचाने की अपील करते हुए कहा कि आदिवासी बस्तियों और गांवों को शहरी लोगों से दूर रखना चाहिए। वन उपज खरीदते समय परस्पर सुरक्षित दूरी का विशेष ध्यान रखा  जाना चाहिए। अनधिकृत व्यक्ति को आदिवासी गांव और बस्ती में प्रवेश की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उन्होंने राज्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि इसके  लिए आदिवासी समाज के संरक्षण और सुरक्षा के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध है और  यदि राज्यों को अतिरिक्त धन चाहिए तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय वन-धन  केंद्रों के माध्यम से आदिवासी समाज के बीच कोरोना महामारी के संबंध में जागरुकता अभियान चला रहा है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर प्राथमिकी
    Next Article बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में पत्नी की हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.