Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में पत्नी की हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
    झारखंड

    बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में पत्नी की हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे जेल के क्वारेंटाइन वार्ड में हत्या के आरोपित 29 वर्षीय छोटू तिवारी ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। वह नगड़ी थाना क्षेत्र के पतरा टोली का रहने वाला था। उसने गत 27 मार्च की रात पंडरा ओपी क्षेत्र के बगीचा टोली स्थित किराये के मकान में अपनी पत्नी अनिता देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मकान मालिक व आसपास के लोगों के सहयोग से वह पकड़ा गया था। अगले ही दिन यानी 28 मार्च को पंडरा ओपी की पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जेल में उसे क्वारेंटाइन वार्ड में रखा गया था।
    मिली जानकारी के अनुसार हत्यारोपित छोटू तिवारी ने बुधवार की दोपहर जेल के बने क्वारेंटाइन वार्ड में खुद को अकेला पाकर वार्ड की खिड़की के रॉड से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। भ्रमण के दौरान कक्षपाल की नजर जैसे ही उसपर पड़ी आनन-फानन में उसे उतारकर रिम्स पहुंचाया गया। रिम्स के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों का बोर्ड उसके शव का पोस्टमार्टम करेगा।
    छोटू तिवारी तीन बच्चियों का पिता था। वह पूजा-पाठ करवाता था और उसकी पत्नी दूसरे के घरों में झाड़ू-पाेंछा करती थी। छोटू नशे का आदि भी था। उसने गिरफ्तारी के बाद पंडरा पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी उसके साथ नगड़ी नहीं जाना चाहती है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी शक के चलते उसने उसकी हत्या कर दी थी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वन उपज खरीदने के लिए राज्यों को लिखा पत्र
    Next Article एकाउंटेंट ने किया 40 लाख का गबन, भेजा गया जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.