Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»अंडर-19 विश्व कप 2022: भारत फाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से दी शिकस्त
    खेल-सिनेमा

    अंडर-19 विश्व कप 2022: भारत फाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से दी शिकस्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ओसबोर्न : भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. जहां भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. भारतीय U-19 टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रन शिकस्त दी और फाइनल में प्रवेश किया. अंडर-19 विश्व कप का फाइनल में शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होगा.

    टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान यश धुल (110) के शतक और उप कप्तान शेख रशीद (94) के अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट पर 290 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.5 ओवर में ही 194 रन पर सिमट गई.

    भारत की तरफ से विकी ओस्तवाल ने तीन विकेट चटकाए, रवि कुमार और निशांत सिंधु ने दो-दो झटके. कौशल तांबे और अंगक्रिश रघुवंशी को एक-एक विकेट मिले. वहीं, लाचलन शॉ ने ऑस्ट्रेलिया की ओर सर्वाधिक 51 रन बनाए. इसके अलावा कोरे मिलर ने 38 रन और कैंपबेल केलावेल ने 30 रन की पारी खेली.

    भारतीय पारी के दौरान धुल और रशीद ने टीम को शुरुआती दो झटकों से उबारा और इस मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 204 रन की साझेदारी निभाई. भारत ने फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (06) का विकेट आठवें ओवर में 16 रन के स्कोर पर ही गंवा दिया था. विलियम साल्जमैन (57 रन देकर दो विकेट) की गेंद रघुवंशी के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर उनके स्टंप उखाड़ गई. दूसरे सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह (16) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और भारत को दूसरा झटका 37 रन पर लगा.

    धुल और रशीद ने गजब का संयम दिखाया और भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया. इस दौरान धुल ने अपना शतक पूरा किया लेकिन रशीद छह रन से 100 रन बनाने से चूक गये. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 204 रन की साझेदारी निभा ली थी कि कप्तान धुल रन आउट हो गये. वह 46वें ओवर में आउट हुए. उन्होंने 110 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से इतने ही रन बनाये. अगली ही गेंद पर रशीद भी अपना विकेट गंवा बैठे. टीम का स्कोर 241 रन था और वह जैक निस्बेट (नौ ओवर में एक मेडन से 41 रन देकर दो विकेट) की गेंद का शिकार हो हुए. उन्होंने 108 गेंद में आठ चौके और एक छक्के से 94 रन की पारी खेली. कोविड-19 से उबरने के बाद इस मैच में वापसी करने वाले निशांत सिंधू 12 (एक चौका और एक छक्का) और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बना 20 रन (चार गेंद में दो चौके और दो छक्के) बनाकर नाबाद रहे.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद जज उत्तम आनंद मौत मामला : लखन-राहुल पर चलेगा हत्या का केस
    Next Article पुलिस की PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ मुठभेड़, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.