Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बेकाबू हाइवा ने चार दुकानों को किया क्षतिग्रस्त, एक जख्मी
    ट्रेंडिंग

    बेकाबू हाइवा ने चार दुकानों को किया क्षतिग्रस्त, एक जख्मी

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाइवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर नोहटा मोहल्ला में एक बेकाबू हाइवा वाहन ने जबरदस्त तबाही मचा दी. अनियंत्रित गति से आ रहा हाइवा सड़क किनारे बने मकान से जा टकराया, जिससे चार दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक भी हाइवा की चपेट में आ गई, जिसमें सो रहे गौरी यादव नामक व्यक्ति बेतरह जख्मी हो गए. उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि हाइवा वाहन सड़क से लगभग 10 फीट अंदर तक घुस गया और दुकानों की सीढ़ियों पर चढ़ गया. सबसे पहले राजीव रंजन की आटा, मैदा और चोकर की दुकान को नुकसान पहुंचा, फिर बगल में स्थित शशिकांत प्रसाद की मोबाइल दुकान के शटर को तोड़ते हुए अंदर घुसकर सारा सामान तहस-नहस कर दिया.

    इसके अलावा, संतोष कुमार की कंप्यूटर दुकान और पास ही की एक बिरयानी दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है.

    Also Read : CBI का बड़ा एक्शन : बिहार में NHAI घूसकांड में GM समेत 5 पर चार्जशीट

    Bihar news damaged shops Fatuha Fatuha police station Gauri Yadav Hyva Accident injured person Local Hospital Mirzapur Nohta overspeeding vehicle patna patna news Road Accident roadside crash sleeping in truck truck accident uncontrolled Hyva अनियंत्रित हाइवा गौरी यादव घायल व्यक्ति ट्रक दुर्घटना ट्रक में सो रहे व्यक्ति तेज रफ्तार वाहन दुकान क्षतिग्रस्त पटना पटना न्यूज फतुहा फतुहा थाना बिहार समाचार मिर्जापुर नोहटा सड़क किनारे दुर्घटना सड़क दुर्घटना स्थानीय अस्पताल. हाइवा हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर में 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, पीएम किसान योजना के नाम पर करते थे ठगी
    Next Article सरकारी माध्यमिक स्कूलों में नई नियुक्ति नियमावली लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.