Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बनकर तैयार है यूएई का पहला हिन्दू मंदिर, जाने क्या है खासियत
    ट्रेंडिंग

    बनकर तैयार है यूएई का पहला हिन्दू मंदिर, जाने क्या है खासियत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिन्दू मंदिर बनकर तैयार है. 14 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस भव्य मंदिर के निर्माण में कई तरह के भारतीय चीजों का इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि यूएई के अबू धाबी शहर से 50 किमी दूर दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के समीप स्थित इस हिंदू मंदिर को करीब 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है. इस मंदिर को बनाने में करीब 700 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और इसका निर्माण बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) द्वारा किया गया है. बता दें कि इस मंदिर को बनाने में महंत स्वामी केशवजीवनदासजी का बहुत बड़ा योगदान रहा.

    बता दें कि यह भव्य मंदिर यूएई का पहला और पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा मंदिर है. मंदिर के दोनों ओर भारत से लाए गए गंगा और यमुना नदी का पवित्र जल बहता है. वहीं जिस ओर गंगा का जल बहता है उधर एक एम्फीथिएटर का निर्माण किया गया है जो वाराणसी के घाट जैसा दिखता है. वहीं मंदिर के आगे वाले हिस्से पर बलुआ पत्थर के उत्कृष्ट संगमरमर की नक्काशी की गई है. ये कलाकृतियाँ गुजरात व राजस्थान के कारीगरों द्वारा 25,000 से अधिक पत्थर के टुकड़ों से तैयार की गई हैं. वहीं इसके निर्माण के लिए बड़ी संख्या में राजस्थान से गुलाबी बलुआ पत्थर लाया गया है.

    ये भी पढ़ें: 7वीं बार यूएई पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने किया स्वागत

    BAPS अबू धाबी आज की खबर एम्फीथिएटर करंट न्यूज गंगा गुजरात गुलाबी बलुआ पत्थर जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नक्काशी नरेंद्र मोदी न्यूज हेडलाइन पश्चिम एशिया प्रधानमंत्री बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था मंदिर महंत स्वामी केशवजीवनदासजी मुख्य समाचार यमुना यूएई राजस्थान लेटेस्ट न्यूज वाराणसी संगमरमर संयुक्त अरब अमीरात सिटी न्यूज स्थानीय खबर हिन्दू हिन्दू मंदिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में वायुसेना का विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
    Next Article क्या नौसैनिकों की रिहाई में था शाहरुख खान का हाथ, जानिए क्या है सुब्रमण्यम स्वामी के दावों की सच्चाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.