Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»धान रोपनी करने गईं दो महिलाएं लापता : एक की मिली बॉडी, दूसरे की तलाश जारी
    बिहार

    धान रोपनी करने गईं दो महिलाएं लापता : एक की मिली बॉडी, दूसरे की तलाश जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बॉडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : घोघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से धान रोपनी करने गईं दो महिलाएं रहस्यमय परिस्थितियों में गेरुआ नदी में लापता हो गईं। इनमें से एक महिला की बॉडी बरामद कर ली गयी है, जबकि दूसरी महिला की तलाश जारी है। यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब दोनों महिलाएं मजदूरों की टोली के साथ साधोपुर कुशहा बहियार में धान रोपनी करने गई थीं।

    दूसरी महिला की तलाश जारी

    लापता महिलाओं की पहचान शाहपुर गांव निवासी बीरबल मंडल की पत्नी पिंकी देवी और कुलकुलिया गांव निवासी अशोक मंडल की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह रसलपुर थाना क्षेत्र के पकड़तल्ला गांव के पास गंगधार से रेखा देवी की बॉडी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंकी देवी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। SDRF की टीम गेरुआ नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

    परिजनों का आरोप– खेत मालिक ने डुबोकर की हत्या

    घटना के बाद परिजनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने खेत मालिक प्रदीप यादव पर दोनों महिलाओं की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदीप यादव ने नदी पार कराने के बहाने उन्हें डुबोकर मार दिया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को NH-80 को तीन घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद जाम हटाया गया।

    स्थानीय लोगों और गवाहों के बयान संदिग्ध

    स्थानीय लोगों के अनुसार गेरुआ नदी में इन दिनों पानी का बहाव तेज है और करीब तीन-चार फीट गहराई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत मालिक के बेटे ने कुछ महिलाओं को हाथ पकड़कर सुरक्षित नदी पार कराया था, लेकिन रेखा और पिंकी को पार करते नहीं देखा गया। वहीं, कुछ महिलाएं बिना जानकारी दिए जल्दी-जल्दी घर लौट गईं, जिससे स्थिति और संदिग्ध हो गई है।

    प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन

    कहलगांव SDPO कल्याण आनंद ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में डूबने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर, परिजन खेत मालिक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। यह मामला अब तूल पकड़ रहा है और ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी गंभीरता से इसकी जांच में जुटा है।

    Also Read : मंदिर के पुजारी की करंट लगने से मौ’त

    agricultural work Bihar body of one found drowning family accuses farm owner of murder Gerua river Ghoga police station group of laborers Local News Missing Woman missing women Mysterious Circumstances paddy planting river mishap rural news Sadhopur Kushaha Bahiyar search operation Shahpur village Two women missing in river in Shahpur water accident Wednesday incident woman’s body recovered women's safety एक की मिली बॉडी कृषि कार्य खोज अभियान गेरुआ नदी ग्रामीण समाचार घोघा थाना जल दुर्घटना धान रोपनी नदी में डूबना नदी हादसा परिजनों ने खेत मालिक पर लगाया हत्या का आरोप बिहार बुधवार की घटना मजदूरों की टोली महिला की बॉडी बरामद महिला सुरक्षा महिलाएं लापता रहस्यमय परिस्थितियां लापता महिला शाहपुर गांव शाहपुर में दो महिलाएं नदी में लापता साधोपुर कुशहा बहियार स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब झारखंड भवन दिल्ली में सिर्फ माननीयों को मिलेगा कमरा, नया आदेश जारी
    Next Article दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, रांची बना ओवरऑल चैंपियन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.