Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, 20 की मौ’त, 73 से ज्यादा घायल
    Uncategorized

    दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, 20 की मौ’त, 73 से ज्यादा घायल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्पेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : दक्षिणी स्पेन में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कॉर्डोबा प्रांत के आदमूज इलाके के पास दो तेज रफ्तार ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 73 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

    कैसे हुआ हादसा

    मिली जानकारी के अनुसार, मलागा से मैड्रिड जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई। उसी समय सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों ट्रेनों में करीब 500 यात्री सवार थे।

    रेल ऑपरेटर की पुष्टि

    स्पेन के रेल ऑपरेटर एडीआईएफ ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद यह हादसा हुआ। आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि हादसे में 20 लोगों की मौत हुई है और 73 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गार्डिया सिविल के अधिकारियों ने भी मृतकों की संख्या की पुष्टि की है।

    बचाव कार्य जारी

    अधिकारियों के मुताबिक कई यात्री अभी भी ट्रेन के डिब्बों में फंसे हुए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बड़ी संख्या में एंबुलेंस और आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। हादसे के बाद मैड्रिड के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। घायलों को छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    रेल सेवाएं निलंबित

    हादसे के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच चलने वाली हाई-स्पीड रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। सुरक्षा कारणों से रास्ते में चल रही ट्रेनों को वापस उनके शुरुआती स्टेशनों पर भेज दिया गया। रेड क्रॉस ने भी राहत कार्य के लिए कई एंबुलेंस भेजी हैं और यात्रियों के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था की है।

    Also Read : ठंड का असर, रांची में बदला स्कूलों के समय

    20 dead 20 की मौत Adamuz Cordoba High-Speed Train Injured Passengers Rail Accident rail services suspended Southern Spain Spain train accident आदमूज कॉर्डोबा घायल यात्री ट्रेन हादसा दक्षिणी स्पेन रेल दुर्घटना रेल सेवाएं निलंबित स्पेन हाई-स्पीड ट्रेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ठंड से राहत, तापमान में बढ़ोतरी
    Next Article गुप्त नवरात्र आज से शुरू, साधना और शक्ति उपासना का विशेष समय

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.