Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दो लूटकांड का खुलासा, बाइक और कैश समेत दो अपराधी गिरफ्तार
    क्राइम

    दो लूटकांड का खुलासा, बाइक और कैश समेत दो अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2025Updated:April 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Araria : अररिया जिले में हाल ही में हुई दो अलग-अलग लूट की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई रकम, हथियार, दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आजाद नगर निवासी 36 वर्षीय मो. शमी अख्तर उर्फ सोना और सिसौना निवासी 32 वर्षीय मो. अशरफ के रूप में हुई है.

    क्या था मामला

    मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना पांच अप्रैल की रात आरएस थाना क्षेत्र के गिदरिया रेलवे फ्लाईओवर पर हुई थी. जहां चार अज्ञात अपराधियों ने भरगामा के बड़हुआ गांव निवासी नीरज कुमार से हथियार के बल पर लूटपाट की थी. इस मामले में आरएस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

    दूसरी घटना 14 अप्रैल की रात नगर थाना क्षेत्र के जहांगीर बस्ती के पास हुई. जहां दरभंगा के बहादुरपुर निवासी सलिल कुमार झा, जो अररिया सिविल कोर्ट में कार्यरत हैं. सलिल कुमार झा काम कर ई-रिक्शा से घर जा रहे थे कि तभी बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर हथियार के बल पर लूट की थी. इस घटना के संबंध में अररिया थाना में कांड संख्या 59/25 दर्ज किया गया था.

    SDPO के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन

    SDPO रामपुकार सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने दोनों मामलों की तफ्तीश की. तकनीकी जांच, CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 3,505 रुपये नकद, दो मोबाइल, आधार व डेबिट कार्ड, एक चाकू, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक पल्सर मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार मो. अशरफ ने आरएस थाना कांड संख्या-60/25 में अन्य साथियों के साथ लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की है. वहीं, पुलिस अन्य फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

    Also Read : “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में अगर हिम्मत है तो…”, क्या पोस्ट कर गये बाबूलाल मरांडी… देखें

    Also Read : BREAKING : व्यवसायी संजय बर्मन को दिन दहाड़े मा’री गो’ली

    absconding criminals Araria arrested criminals Bihar Crime News cash recovery CCTV footage CCTV फुटेज crime crime investigation knife Md. Ashraf Md. Shami Akhtar motorcycle police action police raids recovered loot robbery case RS police station SDPO Rampukar Singh SDPO रामपुकार सिंह secret information special team अपराध अपराध की जांच अररिया आरएस थाना गिरफ्तार अपराधी गुप्त सूचना चाकू नकद बरामदगी पुलिस कार्रवाई पुलिस छापेमारी फरार अपराधी बिहार अपराध समाचार मो. अशरफ मो. शमी अख्तर मोटरसाइकिल लूट की बरामदगी लूटकांड स्पेशल टीम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर अविलंब लगे रोक : संजय अग्रवाल
    Next Article हजारीबाग में दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, चालक सहित 4 घायल

    Related Posts

    क्राइम

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Latest Posts

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.