Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर अविलंब लगे रोक : संजय अग्रवाल
    झारखंड

    झारखंड में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर अविलंब लगे रोक : संजय अग्रवाल

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बढ़ते
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : झारखंड में बढ़ते अपराध और असुरक्षा के माहौल को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने गहरी चिंता जताई है। संथाल परगना प्रमंडल के उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान समय में झारखंड राज्य की जो भयावह और असुरक्षा की स्थिति बनती जा रही है वह न केवल आम नागरिकों के लिए एक बहुत ही चिंता की बात है बल्कि व्यापार जगत के लिए भी अत्यंत चिंताजनक स्थिति बन चुकी है। झारखंड में हर दूसरे तीसरे दिन छिनतई, डकैती और हत्याकांड जैसी घटना को बेखौफ अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। किसी भी राज्य की राजधानी उसके विकास का पैमाना तय करती है। राज्य में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है और अपराधी बेकोफ़ तरीके से राजधानी में खुले आम घटना को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण झारखंड की आम जनता व्यापारी और जज भी भयभीत हैं।

    झारखंड के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव , डीजीपी और झारखंड के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को इस पर चिंता करने की आवश्यकता है। झारखंड के किसी भी जिले में घटित होने वाली घटना के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक और थाना स्तर पर पदस्थापित पुलिस कर्मियों को ज्यादा जवाबदेह बनाया जाना बहुत ही जरूरी है। संजय ने कहा कि अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण वर्तमान परिवेश में व्यापारियों को व्यापार करना बहुत ही मुश्किल हो गया है। पिछले एक महीने में राज्य की राजधानी रांची में तीन व्यापारियों की हत्या होना राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न खड़ा करता है। कल भी राज्य की राजधानी रांची में एक और व्यापारी की निर्मम हत्या की खबर ने राज्य के सभी व्यापारिक संगठनों को झकझोर कर रख दिया है। व्यापारी, व्यापार और उद्योग किसी भी देश और राज्य की रीढ़ होते हैं उसके बिना ना तो देश का विकास संभव है और नहीं राज्य का विकास संभव है यदि व्यापारी ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो किसी भी देश और राज्य का आर्थिक ढांचा चरमरा जाएगा।

    अतः हम सभी राज्य के जिला चैंबर की सामूहिक जिम्मेदारी है कि राज्य में बढ़ते अपराध की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री , मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर स्पष्ट शब्दों में कहे कि राज्य मे हो रही अपराध की घटनाओं को पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने का काम करें। उन्होंने कहा कि मैं कल राज्य की राज्यधानी में हुई अपने व्यापारी भाई की निर्मम हत्या पर रोष प्रकट करता हूं और इसकी निंदा करता हूं।

    Also Read : “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में अगर हिम्मत है तो…”, क्या पोस्ट कर गये बाबूलाल मरांडी… देखें

    business community Capital Ranchi Common People crime Crime Control fearless criminals FJCCI insecurity jharkhand Jharkhand Chamber of Commerce judge safety law and order murder police administration press release robbery Sanjay Agarwal Santhal Pargana Snatching state government trader safety अपराध अपराध नियंत्रण असुरक्षा आम जनता एफजेसीसीआई कानून व्यवस्था छिनतई जज सुरक्षा झारखंड झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स डकैती पुलिस प्रशासन प्रेस विज्ञप्ति बेखौफ अपराधी राजधानी रांची राज्य सरकार व्यापार जगत व्यापारी सुरक्षा संजय अग्रवाल संथाल परगना हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM-SOE की छात्राओं ने देखा वायु सेना का पराक्रम, कहा- एक दिन हम भी बढ़ाएंगे देश का मान
    Next Article दो लूटकांड का खुलासा, बाइक और कैश समेत दो अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.