Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद जेल से लोहे की ग्रिल काटकर दो कैदी फरार, पॉक्सो एक्ट में थे बंद
    झारखंड

    धनबाद जेल से लोहे की ग्रिल काटकर दो कैदी फरार, पॉक्सो एक्ट में थे बंद

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2021Updated:July 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद. झारखंड के धनबाद में जेल की सुरक्षा को चुनौती देते हुए शुक्रवार सुबह दो विचाराधीन बंदी फरार हो गये. जेल प्रशासन मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फरार बंदी अंकित रवानी और देवा भुइयां पोक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मामले में जेल बंद थे. अंकित रवानी केंदुवाडीह का रहने वाला है, वहीं देवा भुइयां लोयाबाद थानाक्षेत्र का रहने वाला है.

    वर्ष 2019 के अक्टूबर माह में अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि देवा भुइयां की गिरफ्तारी साल 2020 के अगस्त महीने में हुई थी.दोनों एक साथ जेल से फरार हो गये. जेल प्रशासन को इसकी जानकारी तब मिली, जब बंदियों की हाजिरी लगाई जा रही थी. दोनों वार्ड से गायब थे. दोनों की खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला.

    जेल प्रशासन इस में सुराग के लिए जेल में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रहा है. जेल अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि विचाराधीन बंदी अंकित रवानी तथा देवा भुइयां जेल से फरार हुआ है. कैसे और कब भागे, इसकी छानबीन चल रही है. जेल में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पूरी पड़ताल के बाद ही इस संबंध में कुछ बताया जा सकेगा. जेल प्रशासन की सूचना पर दोनों विचाराधीन बंदियों की तलाश में पुलिस जुट गई है.

    साल 2019 में अंकित रवानी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा था और 2020 अक्टूबर महीने में देवा भुइयां जेल आया था. इनमें से एक केंदुआ का जबकि दूसरा झरिया का रहनेवाला है. अधीक्षक ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत एक और मेडल के करीब…सेमीफाइनल में पहुंची PV सिंधु
    Next Article अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें जरूरी लेनदेन

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.