Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में शनिवार को दो घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस वर्क के चलते सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 33KV मार्कन फीडर (GSS मुशहरी) से बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान एबी स्विच के रिप्लेसमेंट, जर्जर तारों और बिजली पोल से जुड़े आवश्यक काम पूरे किए जाएंगे।
पुराने स्विच में आ रही थी तकनीकी खराबी
बिजली विभाग के इंजीनियरों के अनुसार, PSS मार्कन में लगे पुराने स्विच में लगातार तकनीकी त्रुटियां आ रही थीं, जिसके कारण सप्लाई में बार-बार बाधा उत्पन्न हो रही थी। ऐसे में नए, उच्च क्षमता वाले स्विच का इंस्टॉलेशन जरूरी हो गया था। नए उपकरण लगाए जाने के बाद फॉल्ट ट्रिपिंग में कमी आएगी, वोल्टेज स्तर बेहतर रहेगा और बड़ी क्षमता वाले क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
सकरा प्रखंड में रहेगी पूरी कटौती
शटडाउन के दौरान सकरा प्रखंड का पूरा इलाका बिजली कटौती से प्रभावित रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना देते हुए कहा है कि वे समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें। साथ ही पानी स्टोर कर लेने की भी सलाह दी गई है।
Also Read : इशारा कर कार रुकवाया, फिर उड़ा लिया सीनियर अधिकारी का गहनों से भरा बैग
Also Read : भारत-रूस संबंधों को नई गति : प्रस्तावित FTA पर बातचीत तेज करने पर सहमति


