Ranchi : रांची के पंडरा बाजार समिति के बनहौरा रोड स्थित तीन दुकानों में चोरों ने धावा बोल दिया। दुकानों की संख्या N-24, 25 और 27 में चोरों ने दीवार तोड़कर सेंधमारी की।चोरों ने इन तीनों दुकानों से नगद, सामान, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया।


