Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दो दोस्तों पर चली गो’ली, एक की मौ’त, दूसरा जख्मी
    क्राइम

    दो दोस्तों पर चली गो’ली, एक की मौ’त, दूसरा जख्मी

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दोस्तों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना जिले में बीती रात अपराधियों ने दो दोस्तों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बेतरह जख्मी हो गया। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर से मुड़ेरा जाने वाली अलंग पर हुई। मृतक की शिनाख्त हरि ओम कुमार (30) के तौर पर की गई, जो परसा बाजार थाना क्षेत्र के धमौल गांव के रहने वाला था। जख्मी रवि कुमार (28) परसा बाजार के कुरा गांव के निवासी हैं।

    आज यानी शनिवार सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल पर जख्मी रवि दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने हरि ओम के सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रवि कुमार की गर्दन में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पहले NMCH और फिर PMCH रेफर किया गया।

    हत्या के बाद लूटपाट की आशंका

    मृतक के भाई राजेश कुमार ने मीडिया को बताया कि हरि ओम शुक्रवार शाम 4 बजे घर से निकले थे और आखिरी बार उनसे शाम 7 बजे बात हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। सुबह 6 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल से हरि ओम की सोने की लॉकेट, चांदी का बाला और उनकी स्प्लेंडर बाइक घटनास्थल से गायब थी, जिससे लूटपाट की आशंका जताई जा रही है।

    घर से करीब 15 किमी पर मारी गोली

    राजेश ने बताया कि हरि ओम और रवि दोनों फॉल्स सीलिंग का काम करते थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ग्रामीणों ने भी इस बात पर हैरानी जताई कि अपराधियों ने दोनों को उनके घर से करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर गोली मारी।

    फतुहा थानेदार ने कहा…

    फतुहा थानेदार रूपक कुमार अंबुज ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए जांच चल रही है और जख्मी रवि को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Also Read : हजारीबाग जेल में नक्सली कैदी की फंदे से लटकी मिली बॉडी, मचा हड़कंप

    Along road attack on friends Bankipur Bihar Bihar Crime News Bihar news crime Criminal Attack Fatuha Fatuha police station firing injured Mudera murder Murder case night incident patna Patna district patna news police investigation Shooting अपराध अपराधियों का हमला अलग गोलीकांड गोलीबारी जख्मी दोस्तों पर हमला पटना पटना जिला पुलिस जांच फतुहा फतुहा थाना बांकीपुर बिहार बिहार क्राइम न्यूज मुड़ेरा रात की वारदात हत्या हत्या का मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी स्कूलों में अब प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर होगी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग
    Next Article युवक की ट्रेन से क’टकर मौ’त, जांच शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खत्म, लेकिन खदानें नहीं होंगी बेकार, गिरिडीह और करमा OCP का होगा कायाकल्प

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    Latest Posts

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.