Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग जेल में नक्सली कैदी की फंदे से लटकी मिली बॉडी, मचा हड़कंप
    झारखंड

    हजारीबाग जेल में नक्सली कैदी की फंदे से लटकी मिली बॉडी, मचा हड़कंप

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में केंद्रीय कारागार में एक नक्सली विचाराधीन कैदी फंदे से लटकती हुई बॉडी बरामद की गई है. मृतक की शिनाख्त दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र निवासी छोटा श्यामलाल देहरी (30) के तौर पर की गई है. आज यानी शनिवार सुबह उसकी बॉडी वार्ड डी में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. घटना हजारीबाग का लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार से सामने आई है.

    2021 में दुमका से हजारीबाग किया गया था सिफ्ट

    मिली जानकारी के अनुसार छोटा श्यामलाल को 9 फरवरी 2021 को दुमका केंद्रीय कारा से हजारीबाग जेल में स्थानांतरित किया गया था. वह नक्सली गतिविधियों से जुड़े आठ मामलों में विचाराधीन था. शनिवार सुबह गिनती के दौरान जब वह अपने स्थान पर नहीं मिला, तो तलाशी के बाद उसे वार्ड डी में फांसी पर लटके पाया गया.

    पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गई बॉडी

    जेल प्रशासन ने तुरंत चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजा, जिन्होंने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. जेल प्रशासन ने इस घटना की सूचना राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और संबंधित विभागों को दे दी है. मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है, जो हजारीबाग के लिए रवाना हो चुके हैं.

    जेल प्रशासन पर उठ रहे गंभीर सवाल

    यह घटना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी जेल में एक सजायाफ्ता कैदी ने आत्महत्या की थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. फिलहाल, जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटा है.

    Also Read : बुकमा गांव के लोगों को हर वक्त बना रहता है जान का खतरा… जानें वजह

    central jail Chhota Shyamlal Dehri death in jail deceased Dumka hanging Hazaribagh Hazaribagh news jharkhand Jharkhand news Kathikund Loknayak Jayprakash Narayan Central Jail Naxalite Naxalite activity prison prison security Saturday suicide undertrial prisoner Ward D आत्महत्या काठीकुण्ड केंद्रीय कारागार छोटा श्यामलाल देहरी जेल जेल में मौत जेल सुरक्षा झारखंड दुमका नक्सली नक्सली गतिविधि फांसी मृतक लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार वार्ड डी विचाराधीन कैदी शनिवार हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाघ के साथ ले रहा था सेल्फी, फिर जो हुआ… देखें वीडियो
    Next Article सरकारी स्कूलों में अब प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर होगी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.