Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लोडेड देशी दो नाली के साथ दो धराये, एक को खोज रही पुलिस
    क्राइम

    लोडेड देशी दो नाली के साथ दो धराये, एक को खोज रही पुलिस

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 14, 2025Updated:June 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हथियार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची की खरसीदाग पुलिस ने हथियार के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक नाबालिग को डिटेन किया है। गिरफ्तार शख्स का नाम प्रफुल्ल कच्छप बताया गया। वह खरसीदाग इलाके के सहेरी गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक .315 बोर की एक जिंदा गोली जब्त की है। वहीं, नाबालिग के पास से एक दो नाली देशी कट्टा और एक जिंदा गोली जब्त की गयी है। इनका एक साथ नीतिश तिवारी फरार है। पुलिस उसे खोज रही है। इस बात का खुलासा आज रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया।

    एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा को इंफॉर्मेशन मिली थी कि खरसीदाग के बाये-डायवर्सिटी पार्क रोड के पास कुछ लोग हथियार के साथ देखे गये हैं। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मिली इंफॉर्मेशन पर DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा के आदेश DSP अमर कुमार पांडेय की देखरेख में एक टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये लोकेशल पर रेड मारी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंचे, उन्हें देख तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर एक शख्स को दबोच लिया। वहीं, दो लोग अंधेरे का फायदा उठा झाड़ी-जंगल में भाग निकले। पूछताछ में पता चला कि वह एक नाबालिग किशोर है, जिसके बाद पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया। उसके पास से एक लोडेड दो नाली देशी कट्टा और एक आईफोन जब्त किया गया। पुलिस को दिये अपने बयान में नाबालिग ने बताया कि उसके साथ और दो लोग थे। एक का नाम प्रफुल्ल कच्छप और दूसरे का नीतीश तिवारी बताया। उसने दोनों का पता भी पुलिस को बता दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने प्रफुल्ल कच्छप को उठा लिया। उसके पास से एक जिंदा गोली और मोबाइल फोन बरामद की गयी। इसके बाद नीतीश तिवारी के ठिकाने पर रेड मारा गया, पर वह फरार था। प्रफुल्ल कच्छप ने पुलिस को बताया कि नाबालिग लड़के को हथियार छुपाकर रखने के वास्ते दिया था। वहीं, नीतीश के साथ मिलकर हथियार के दम पर लोगों को डरा-धमका कर माल कमाने की प्लानिंग थी। प्रफुल्ल कच्छप के खिलाफ पुलिस फाइल में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस नीतीश को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है। इन लोगों को दबोचने में DSP अमर कुमार पांडेय, खरसीदाग ओपी प्रभारी भवेश कुमार, एसआई नीतिश कुमार और सुकरा उरांव की भूमिका सराहनीय रही।

    Also Read : गुमला में पिकअप और बाइक की टक्कर, एक की मौ’त, छह से अधिक घायल

    Also Read : Air India के सभी बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की होगी जांच, DGCA का बड़ा फैसला

    14 जून Biodiversity Park Road Crime news Crime Plan Crime Prevention forest raid illegal weapons Jharkhand news June 14 Kharsidag OP minor arrested police action police operation Praveen Pushkar press conference ranchi Ranchi Police Rural SP secret information two accused absconding weapon recovery अपराध योजना अपराध रोकथाम अपराध समाचार अवैध हथियार एक को खोज रही पुलिस खरसीदाग ओपी गुप्त सूचना ग्रामीण एसपी जंगल छापेमारी झारखंड समाचार दो आरोपी फरार नाबालिग गिरफ्तार पुलिस ऑपरेशन पुलिस कार्रवाई प्रवीन पुष्कर प्रेस वार्ता बायो-डायवर्सिटी पार्क रोड रांची रांची पुलिस लोडेड देशी दो नाली के साथ दो धराये हथियार बरामदगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभू-अर्जन को ले DC-SSP ने की समीक्षा बैठक, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के दिया निर्देश
    Next Article शहीद सीआरपीएफ ASI सत्यवान कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.