Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास कुछ अपराधियों ने एक युवक के साथ मारपीट की है और उसे देसी कट्टा के बट से घायल कर दिया है।
सूचना के आधार पर उलीडीह ओपी पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मौके से दो युवकों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीश रजक और आकाश कुमार गिरी के रूप में की गई है।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और अलग-अलग बोर के आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में उलीडीह ओपी में मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। वहीं, इस घटना में एक अन्य अपराधी के भी शामिल होने की बात सामने आई है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
दिनांक- 02.02.26 को ओलीडीह थाना अन्तर्गत लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास एक व्यक्ति को देशी कट्टा के बट से मारकर जख्मी करने के मामले में 02 अपराधी को 01 देशी कट्टा, 08 जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया । अपराधियों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। pic.twitter.com/PhHGKqukxH
— Jamshedpur Police (@Jsr_police) February 5, 2026
Also Read :हजारीबाग में जय माता दी ज्वेलर्स लूट कांड का सफल उद्भेदन, फरार आरोपी गिरफ्तार

