Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पूर्व CM स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती पर बिहार में श्रद्धांजलि समारोह
    ट्रेंडिंग

    पूर्व CM स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती पर बिहार में श्रद्धांजलि समारोह

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के पूर्व CM स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर आज पूरे राज्य में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजधानी पटना में आयोजित राजकीय समारोह में CM नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि नेताओं ने सत्येंद्र बाबू के योगदान पर आधारित पुस्तकों और दस्तावेजों का अवलोकन किया।

    CM

    CM नीतीश कुमार ने कहा…

    समारोह में सत्येंद्र नारायण सिंह के स्वच्छ, सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, समाज सेवा और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। CM नीतीश कुमार ने कहा, “सत्येंद्र बाबू का जीवन जनता की सेवा और सिद्धांतों पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।” समारोह में डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव,जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    Also Read : रेलवे की लापरवाही पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, कर्नल आनंद को मिलेगा 60 हजार मुआवजा

    Tribute ceremony in Bihar on the birth anniversary of former CM Late Satyendra Narayan Singh पूर्व CM स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती पर बिहार में श्रद्धांजलि समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के छात्र की ओडिशा में मौ’त, हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान, CCTV में कैद वारदात
    Next Article इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, करें आवेदन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.