Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची के कर्नल को 5 वर्ष बाद मिली न्याय, रेलवे के खिलाफ आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
    झारखंड

    रांची के कर्नल को 5 वर्ष बाद मिली न्याय, रेलवे के खिलाफ आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कर्नल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Patna : रेलवे की लापरवाही से परेशान रांची निवासी कर्नल कुमार आनंद को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार न्याय मिला है। पटना जिला उपभोक्ता आयोग ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए रेलवे को 60 हजार रुपये का हर्जाना देने का निर्देश दिया है। यह मामला वर्ष 2014 से जुड़ा है। कर्नल आनंद, जो उस समय पंजाब में पदस्थापित थे, ने 8 दिसंबर 2014 को रेलवे वारंट के आधार पर नई दिल्ली से पटना तक एसी फर्स्ट क्लास का टिकट बुक कराया था। लेकिन रेलवे ने बिना पूर्व सूचना दिए उनका टिकट एसी सेकेंड क्लास में डाउनग्रेड कर दिया। इस बदलाव की जानकारी उन्हें तब मिली, जब वे यात्रा के लिए स्टेशन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने किराये की अंतर-राशि की वापसी के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने एक-दूसरे पर मामला टालते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

    आयोग ने लापरवाही को बताया उपभोक्ता सेवा में कमी

    थक-हारकर कर्नल आनंद ने 4 जुलाई 2019 को पटना जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने उत्तर रेलवे, पूर्व-मध्य रेलवे और रेलवे बोर्ड के पांच अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया। सुनवाई के दौरान सभी पक्ष आयोग के समक्ष उपस्थित हुए। 29 मई 2024 को उत्तर रेलवे ने अंतर-राशि लौटाने का आश्वासन तो दिया, लेकिन आयोग ने माना कि यह मामला पहले ही 2019 में दर्ज हो चुका था और इतने वर्षों तक टालमटोल करना उपभोक्ता सेवा की घोर लापरवाही को दर्शाता है। आयोग के अध्यक्ष प्रेमरंजन मिश्रा और सदस्य रजनीश कुमार ने अपने फैसले में कहा कि रेलवे की इस लापरवाही के कारण कर्नल आनंद को मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न झेलना पड़ा, साथ ही उन्हें कानूनी खर्च भी उठाने पड़े।

    12% ब्याज समेत मुआवजा

    आयोग ने आदेश दिया कि रेलवे टिकट की अंतर-राशि 12% वार्षिक ब्याज के साथ वापस करे। साथ ही मानसिक और शारीरिक पीड़ा के लिए 50,000 रुपये तथा कानूनी व्यय के लिए 10,000 रुपये का मुआवजा दिया जाए। यदि यह राशि 45 दिनों के भीतर नहीं दी जाती है, तो रेलवे को अतिरिक्त 10,000 रुपये निष्पादन लागत के रूप में भी चुकाने होंगे। यह फैसला न केवल उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा का उदाहरण है, बल्कि सरकारी सेवाओं की जवाबदेही तय करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Also Read : ACS एस.सिद्धार्थ ने पुरुष शिक्षकों के स्थानांतरण पर स्थिति स्पष्ट की, कहा- कोई पैनिक की जरूरत नहीं

    Colonel Anand will get 60 thousand compensation Consumer Commission's big decision on railway's negligence Patna District Consumer Commission कर्नल आनंद को मिलेगा 60 हजार मुआवजा पटना जिला उपभोक्ता आयोग रेलवे की लापरवाही पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी
    Next Article झारखंड के छात्र की ओडिशा में मौ’त, हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान, CCTV में कैद वारदात

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.