Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई कार, 5 कारोबारियों की मौ’त
    ट्रेंडिंग

    पटना में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई कार, 5 कारोबारियों की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कारोबारियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। हादसा परसा बाजार थाना क्षेत्र के महोली फ्लाईओवर के नीचे रात करीब 1 बजे हुआ, जब फतुहा से पटना लौट रही कार ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के अंदर घुस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे में कार ट्रक में जा घुसी

    पुलिस के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि ट्रक चालक को टक्कर का पता ही नहीं चला और वह कार को करीब 25 मीटर तक घसीटता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे कार में सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलने पर परसा बाजार थाना पुलिस और पटना सदर के डीएसपी रंजन कुमार मौके पर पहुंचे। गैस कटर की मदद से कार को काटकर बॉडी को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) भेजा गया।

    मृतकों की शिनाख्त

    मृतकों में गोपालपुर के 50 वर्षीय राजेश कुमार, 38 वर्षीय संजय कुमार, सिपारा के 38 वर्षीय कमल किशोर, 35 वर्षीय प्रकाश चौरसिया और मुजफ्फरपुर के 30 वर्षीय सुनील कुमार शामिल हैं। सभी कारोबारी फतुहा से परसा बाजार होते हुए पटना की ओर लौट रहे थे।

    पुलिस की कार्रवाई

    परसा बाजार थानेदार मेनका रानी ने मीडिया को बताया कि हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार ट्रक के अंदर इस कदर घुस गई थी कि बॉडी को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों की मदद से बॉडी को बाहर निकाला गया और आगे की जांच के लिए PMCH भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

    हादसे की वजह

    प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभवतः चालक की लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ट्रक चालक से भी पूछताछ कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

    Also Read : PLFI के निशाने पर रांची के बिल्डर, मांगी 50-50 लाख की लेवी

    5 businessmen died 5 businessmen died in road accident in Patna 5 कारोबारियों की मौत bihar road accident news businessmen's car collided with truck Car collided with truck Horrific road accident in Patna: Car collided with truck painful death of five businessmen Patna road accident patna road accident news Road Accident News कारोबारियों की कार ट्रक से टकराई ट्रक से टकराई कार पटना में 5 कारोबारियों की सड़क दुर्घटना में मौत पटना में भीषण सड़क हादसा : ट्रक से टकराई कार पटना रोड एक्सीडेंट पटना रोड एक्सीडेंट न्यूज पांच कारोबारियों की दर्दनाक मौत बिहार रोड एक्सीडेंट न्यूज रोड एक्सीडेंट न्यूज़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI के निशाने पर रांची के बिल्डर, मांगी 50-50 लाख की लेवी
    Next Article कटिहार जंक्शन को जाम से राहत, 118 करोड़ के आरओबी को मंजूरी 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.