Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»PLFI के निशाने पर रांची के बिल्डर, मांगी 50-50 लाख की लेवी
    झारखंड

    PLFI के निशाने पर रांची के बिल्डर, मांगी 50-50 लाख की लेवी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2025Updated:September 4, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PLFI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के जेल जाने बाद पार्टी की कमान संभाल रहे मार्टिन केरकेट्टा के गुमला में मारे जाने के बाद झारखंड पुलिस का मानना था कि संगठन अब खत्म हो चुकी है। लेकिन, राजधानी रांची में लगातार बिल्डरों से मांगी जा रही लेवी ने एक बार फिर से पीएलएफआई की उपस्थिति दर्ज करा दी है। राजधानी के दो बिल्डरों से 50-50 लाख की लेवी मांगी गई है। इसमें खेलगांव निवासी दीपक कुमार और अरगोड़ा निवासी राजेश कुमार शामिल है। दोनों को PLFI के नाम पर लेवी मांगी गई है। दोनों बिल्डरों ने खेलगांव और अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा जान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

    पहला केस

    खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी बिल्डर दीपक कुमार से PLFI के नाम पर 50 लाख की लेवी मांगी गयी है। इस मामले में दीपक कुमार ने बुधवार को खेलगांव थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि पांच दिन में पैसा नहीं देने पर परिवार सहित जान मारने की पीएलएफआइ ने धमकी दी है। उन्होंने कहा कि एक सितंबर को उन्हें व्हाट्सऐप पर मोबइल नंबर से धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें नंबर अजय सिंह के नाम पर दिख रहा था। लेकिन मैसेज पीएलएफआइ नामक उग्रवादी संगठन के नाम पर भेजा गया था। यह मैसेज पीएलएफआइ के रीजनल कमांडर अमृत हीरो के नाम पर था। पांच दिन में लेवी नहीं देने पर बिल्डर और उनके परिवार को गोली मारने की धमकी दी गयी है।

    दूसरा केस

    PLFI के नाम पर बिल्डर राजेश कुमार से भी 50 लाख रुपये की लेवी मांगी गयी है। इस संबंध में तारामणी स्टेट निवासी राजेश कुमार ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्हें भी व्हाट्सऐप पर पीएलएफआइ के नाम से एक धमकी भरा मैसेज मिला है। अमृत होरी के नाम से भेजे गये मैसेज में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। साथ ही धमकी दी गयी है कि अगर पैसा नहीं मिला, तो पांच दिन में बिल्डर और उनके परिवार को गाली मार दी जायेगी। राजेश कुमार 20 वर्षों से बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे है।

    Also Read : GST परिषद का बड़ा फैसला : डेयरी उत्पादों, उर्वरकों और कृषि उपकरणों पर टैक्स कम, कोल्ड ड्रिंक होंगे महंगे

    levy of lakhs demanded from builders plfi PLFI demands levy of Rs 50 lakh each from Ranchi builders PLFI targets Ranchi builders PLFI के निशाने पर रांची के बिल्डर PLFI ने रांची के बिल्डर से मांगी 50-50 लाख की लेवी बिल्डर से मांगी गई लाखों की लेवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleGST परिषद का बड़ा फैसला : डेयरी उत्पादों, उर्वरकों और कृषि उपकरणों पर टैक्स कम, कोल्ड ड्रिंक होंगे महंगे
    Next Article पटना में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई कार, 5 कारोबारियों की मौ’त

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.