Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी की जांच लगातार तेज होती जा रही है. गुरुवार को सीआईडी ने पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. एक टीम ख्यांगते के आवास पहुंची, जबकि अन्य टीमें जेपीएससी कार्यालय और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल के कार्यालय में जांच के लिए पहुंचीं.

    सूत्रों के अनुसार, जांच का एक प्रमुख पहलू एल. ख्यांगते के विदेश दौरों और उन यात्राओं में परीक्षा एजेंसी द्वारा कथित रूप से किए गए खर्च की पड़ताल है.

    सीआईडी यह जांच कर रही है कि विदेश यात्राओं की फंडिंग किसने की, उसका स्रोत क्या था और क्या इसका परीक्षा प्रक्रिया या एजेंसी को मिले कार्यों से कोई संबंध था.

    छापेमारी के दौरान सीआईडी ने परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन समेत कई डिजिटल उपकरण और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं. इन डिजिटल एविडेंस की फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    गौरतलब है कि इसी मामले में जेपीएससी की परीक्षा उप नियंत्रक श्वेता गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. उनके अलावा परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल से अभय कुमार, राजवीर सिंह और दो अन्य कर्मियों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

    सीआईडी शुक्रवार को इन पांचों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए विशेष अदालत में आवेदन दाखिल करेगी. रिमांड के दौरान भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, वित्तीय लेनदेन, डिजिटल साक्ष्यों और संभावित मिलीभगत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी.

    सीआईडी की ताजा कार्रवाई से संकेत मिल रहे हैं कि जांच अब परीक्षा प्रक्रिया से आगे बढ़कर कथित वित्तीय लेनदेन, विदेश दौरों की फंडिंग और एजेंसी-अधिकारियों के बीच संभावित संबंधों तक पहुंच गई है. ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

    Also Read : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    जेपीएससी परीक्षा अनियमितता जेपीएससी भर्ती घोटाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार
    Next Article सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.