Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राजेंद्र सेतु पर आवागमन बंद, 26 जनवरी के समारोह के लिए ट्रैफिक प्लान जारी
    बिहार

    राजेंद्र सेतु पर आवागमन बंद, 26 जनवरी के समारोह के लिए ट्रैफिक प्लान जारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजेंद्र सेतु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना से बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया समेत अन्य जिलों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक राज्य के सबसे व्यस्ततम पुलों में से एक राजेंद्र सेतु पर आवागमन बंद रहेगा. यह कदम पुल के सड़क मार्ग की ढलाई कार्य को लेकर उठाया गया है. ढलाई के दौरान कंपन को रोकने के लिए वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद किया जाएगा. हालांकि, आपातकालीन सेवा वाले वाहनों के लिए आवागमन की अनुमति दी गई है.

    राजेंद्र सेतु पर मरम्मत का काम पिछले कुछ दिनों से चल रहा है, जिसके कारण कभी-कभी पुल पर आवागमन को रोकना पड़ता है. कई बार इसकी जानकारी न मिल पाने की वजह से यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. यात्रीगण से अनुरोध किया गया है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

    वहीं, 26 जनवरी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गांधी मैदान में ध्वजारोहण करेंगे. इस कार्यक्रम के मद्देनजर पटना पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है. सुबह 7 बजे से लेकर समारोह के समाप्त होने तक डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान की ओर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. इसके साथ ही SP वर्मा रोड पर भी वाहन नहीं चलेंगे. कोतवाली टी से पुलिसलाइन की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे.

    जेपी गंगा पथ से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट की ओर केवल पास धारक वाहनों को अनुमति मिलेगी. पटना जंक्शन से गांधी मैदान की ओर जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को डाकबंगला चौराहे से दाहिने मुड़कर न्यू डाकबंगला रोड, भट्टचार्या रोड, एग्जीबिशन रोड में दक्षिण कटिंग से जाने की अनुमति होगी.

    यात्रीगण से अनुरोध है कि वे इन ट्रैफिक प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर कोई असुविधा न हो.

    Also Read : तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये पौधे, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान!

    26 जनवरी Alternate Routes AN Sinha Institute Auto Bhattacharya Road Bridge Closure Dakbungalow Chowk E Rickshaw emergency services Exhibition Road Flag Hoisting Gandhi Maidan Gandhi Maidan Traffic Governor January 26 JP Ganga Path patna Patna Junction Patna police. Rajendra Setu repair work SP Verma Road Traffic Jam Traffic Plan traffic restrictions आपातकालीन सेवा ई रिक्शा एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट एग्जीबिशन रोड एसपी वर्मा रोड ऑटो गांधी मैदान गांधी मैदान ट्रैफिक जाम जेपी गंगा पथ ट्रैफिक प्लान डाकबंगला चौराहा ध्वजारोहण पटना पटना जंक्शन पटना पुलिस पुल आवागमन बंद भट्टचार्या रोड मरम्मत कार्य यातायात प्रतिबंध राजेंद्र सेतु राज्यपाल वैकल्पिक मार्ग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये पौधे, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान!
    Next Article LOS ANGELES के जंगल में फिर धधकी आ’ग, 500 एकड़ जलकर खाक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.