Ranchi : सीसीएल के अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच आज मेकॉन स्टेडियम में चरम पर रहा। टूर्नामेंट में आज दो मुकाबले खेले गए, जिसमें दर्शकों ने बल्ले और गेंद दोनों का मजा लिया। खिलाड़ियों ने टीम भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
पहला मुकाबला : सीसीएल बनाम एससीसीएल
दिन की शुरुआत हुई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रांची और सिंगरेनी कोलियरीज़ कंपनीज लिमिटेड (एससीसीएल) के बीच। मुकाबला रोमांचक रहा और अंत तक किसी की जीत पक्की नहीं थी। एससीसीएल ने शानदार रणनीति और टीम वर्क के दम पर मैच अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच के अंतिम पलों में ही नतीजा तय हुआ, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक पूरी तरह रोमांचित थे।
दूसरा मुकाबला : एनसीएल बनाम बीसीसीएल
दिन का दूसरा मैच Northern Coalfields Limited (एनसीएल), सिंगरौली और Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल), धनबाद के बीच हुआ। इस मुकाबले में एनसीएल ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी से जीत दर्ज की। खिलाड़ियों की खेल भावना और मेहनत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में एनसीएल ने बढ़त बनाई।

खिलाड़ियों का उत्साह और सम्मान
आज के मैच के दौरान सीसीएल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष श्री आलोक कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने पहले मैच के “मैन ऑफ द मैच” खिलाड़ी को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे आयोजन कंपनियों के बीच सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। खेल प्रबंधक श्री आदिल हुसैन ने टीम भावना की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि कोल इंडिया की सभी अनुषंगी इकाइयों की टीमों के यहां भाग लेने से आयोजन और भी शानदार बन गया है।
20 फरवरी के शुरू हुआ था टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 20 फरवरी को हुआ था और यह 28 फरवरी, 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। 20 से 28 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें अपनी खेल प्रतिभा दिखा रही हैं।
सीसीएल अपने CMD नीलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में न केवल कोयला खनन बल्कि CSR, कल्याण, खेल और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी सक्रिय है। यह आयोजन कोल इंडिया परिवार में टीम भावना, कर्मचारी सहभागिता और सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
Also Read : निजी स्कूलों की शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर डीसी की समीक्षा बैठक, दिये स्पष्ट दिशा-निर्देश


