Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई दिग्‍गजों ने दी श्रद्धांजलि
    देश

    अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई दिग्‍गजों ने दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्‍ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 5वीं पुण्यतिथि है। देश उन्हें नमन कर रहा है। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। वीवीआईपी ने ‘अटलजी’ को याद किया और पुष्प अर्पित किए।

    समाधि स्थल पर स्पीकर ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे। अन्य बीजेपी नेताओं और मंत्रियों के साथ एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

    ‘अटलजी के नेतृत्व में भारत काे फायदा हुआ‘

     इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा- उनके नेतृत्व से भारत को बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने भारत की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएम ने कहा, मैं भारत के 140 करोड़ लोगों की तरफ से अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

    ‘देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया‘

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, अटलजी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूं। उन्होंने देश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर किया। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

    ‘2018 में हो गया था वाजपेयी का निधन‘

    पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को छह साल तक सफलतापूर्वक गठबंधन सरकार चलाने का श्रेय दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने सुधारों को आगे बढ़ाया और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिया। 2018 में 93 वर्ष की आयु में वाजपेयी का निधन हो गया था।

    ‘सुशासन की नींव रखी, भारत के सामर्थ्य से परिचय कराया‘

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु परम श्रद्धेय अटल जी ने विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के सबसे उच्च मानक स्थापित किए। राष्ट्रसेवा की अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से एक तरफ उन्होंने सुशासन की नींव रखी तो दूसरी ओर उन्होंने पोखरण से पूरे विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया। अपने संगठन कौशल से पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में अमूल्य योगदान देने वाले ऐसे युगपुरुष को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।

     

    Atal Bihari Vajpayee Atal Bihari Vajpayee 5th death anniversary death anniversary many veterans President Prime Minister tribute अटल बिहारी वाजपेयी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, राज्यवासियों और देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
    Next Article पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवान को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.