Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन आज, जननायक कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, CM नीतीश रहेंगे मौजूद
    ट्रेंडिंग

    बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन आज, जननायक कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, CM नीतीश रहेंगे मौजूद

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2024Updated:March 30, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : आज बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है. पूर्व उपमुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को ग्रहण करेंगे. रामनाथ ठाकुर दिल्ली पहुंच चुके हैं. सम्मान समारोह में शामिल होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार और देश के लोग आज उतने ही खुश हैं, जितना मैं आज खुश हूं. सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए भारत सरकार से लगातार अपील की थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व दोनों उपमुख्यमंत्री इस समारोह का गवाह बनेंगे.

    #WATCH पटना (बिहार): बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “बिहार के लिए ये गौरव का क्षण है कि इस सम्मान (कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के समारोह में) में हम लोग गवाह बनने जा रहे हैं और इसके लिए पीएम मोदी का आभार।…” pic.twitter.com/Dh6aj9Nq2z

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2024

    मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित

    दरअसल, जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के एक दिन पहले 23 जनवरी, 2024 को उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा की गयी थी. इस घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद कर उनकी सराहना की थी.

    इन 5 विभूतियों को मिलेगा भारत रत्न

    शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी. पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न सम्मान उनके पुत्र प्राप्त करेंगे. बिहार के लिए शनिवार का दिन बेहद ऐतिहासिक है. कर्पूरी ठाकुर की सादगी और समर्पण ही उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है.

    1970 और 1977 में मुख्यमंत्री बने थे कर्पूरी ठाकुर

    कहा जाता है कि पूरी जिंदगी उन्होंने कांग्रेस विरोधी राजनीति की और अपना सियासी मुकाम हासिल किया. सत्तर के दशक में हुए जेपी आंदोलन एक टर्निंग प्वाइंट बन गया जब सारे समाजवादी और पिछड़े वर्ग के नेता एक झंडे के नीचे खड़े हो गए. कर्पूरी ठाकुर 1970 में पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने. 22 दिसंबर 1970 को उन्होंने पहली बार राज्य की कमान संभाली थी.  उनका पहला कार्यकाल महज 163 दिन का रहा था. 1973-77 के बीच लोकनायक जयप्रकाश के छात्र-आंदोलन से कर्पूरी भी जुड़ गए. 1977 में समस्तीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से वह पहली बार सांसद बने. लेकिन बहुत जल्द  लोकसभा से इस्तीफा देकर 24 जून, 1977 को कर्पूरी एक बार फिर मुख्यमंत्री बना दिए गए. यह कार्यकाल भी दो साल पूरे नहीं कर पाया. 1980 में मध्यावधि चुनाव हुआ तो कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व में लोक दल बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरा और कर्पूरी ठाकुर इसके नेता बने.

    दबे-पिछड़ों लोगों के हितों के लिए काम किया

    महज दो साल से भी कम समय के कार्यकाल में उन्होंने समाज के दबे-पिछड़ों लोगों के हितों के लिए काम किया. बिहार में मैट्रिक तक पढ़ाई मुफ्त की दी. वहीं, राज्य के सभी विभागों में हिंदी में काम करने को अनिवार्य बना दिया. उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों, पिछड़ों और अति पिछड़ों के हक में ऐसे तमाम काम किए, जिससे बिहार की सियासत में आमूलचूल परिवर्तन आ गया. इसके बाद कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक ताकत में जबरदस्त इजाफा हुआ और वो बिहार की सियासत में समाजवाद का बड़ा चेहरा बन गए.

    इसे भी पढ़ें: REPORT : बच्चों के लिए असुरक्षित हो रही ऑनलाइन दुनिया, हर छठा बच्चा बन रहा साइबरबुलिंग का शिकार

    Bharat Ratna City News CM Nitish CM नीतीश Current News Daily News Jannayak Karpuri Thakur Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जननायक कर्पूरी ठाकुर जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भारत रत्न मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleREPORT : बच्चों के लिए असुरक्षित हो रही ऑनलाइन दुनिया, हर छठा बच्चा बन रहा साइबरबुलिंग का शिकार
    Next Article मुख्तार अंसारी सुपुर्द-ए-खाक, सिर्फ परिवार वालों को मिली मिट्टी देने की इजाजत

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.