Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»यह आम हत्या नहीं पूरे सिस्टम की हत्या है: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    यह आम हत्या नहीं पूरे सिस्टम की हत्या है: बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : एक्सट्रीम बार हत्याकांड को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने चंपई सरकार पर हमला किया है. कहा कि चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनसे कई उम्मीदें जगी थी. लगा था कि अब झारखंड में थोड़ा भ्रष्टाचार और खून-खराबा कम होगा, लेकिन जेल में बैठे सरकार के नेताओं ने ऐसे सिस्टम का जाल खड़ा किया है कि चंपई भी उस जाल में फंसते नज़र आ रहे हैं. बाबूलाल ने कहा रांची में पूरे देश से आने वाले प्रमुख नेता, महत्वपूर्ण लोग, खिलाड़ी और कलाकार जिस होटल में आकर रुकते है, ठीक उस होटल के सामने पुलिस की नाक के नीचे सरेआम एक हत्या हुई है. मेरी नज़र में यह एक आम हत्या नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की हत्या है.

    रिमोट कंट्रोल से न चलें चंपई

    बाबूलाल ने कहा कि रांची डीसी ने विज्ञापन देकर सभी लोगों के हथियार जमा कराने को कहा था, लेकिन लगता है कि जिन लोगों से समाज और चुनाव को ख़तरा है, उनके हथियार उनके पास ही रह गये. बाबूलाल ने सीएम से कहा कि आपको एक बार फिर से आगाह कर रहा हूं. रिमोट से आप ना चलें, बल्कि अपने अंतरात्मा की आवाज़ को सुन कर प्रशासनिक सिस्टम को थोड़ा दुरुस्त करें. बेईमान पुलिस वालों पर कार्यवाही करें, “होटवार आदेश” की परवाह किये बिना दोषी छोटे-बड़े पुलिस वालों को निलंबित कर कारवाई करें वरना वो दिन दूर नहीं जब जेल में बैठे आपके पार्टी के नेता कहीं आपको भी वहीं ना बुला लें.

    जेसिका लाल मर्डर केस की याद ताजा

    बाबूलाल ने कहा कि इस घटना ने जेसिका लाल मर्डर केस की यादें ताजा कर दी. मामूली विवाद में डीजे की हत्या करने वाले अपराधियों का दुस्साहस दिखाता है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल मरणासन्न हो चुकी है. झामुमो-कांग्रेस की सरकार तो पिछले साढ़े 4 सालों से अपराधियों के गोदी में बैठकर खेल रही है, उनसे कारवाई की उम्मीद भी नहीं की जा सकती. अनुकम्पा पर रिमोट कंट्रोल वाला सीएम बनके जनता की जान के साथ सौदा करने से बेहतर है चंपई सोरेन इस्तीफा दे दें.

    इसे भी पढ़ें: धनबाद में चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाये जाने से गाड़ियों की लगी लंबी लाइन, व्यापारियों की बढ़ी परेशानी

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाये जाने से गाड़ियों की लगी लंबी लाइन, व्यापारियों की बढ़ी परेशानी
    Next Article डीवीसी बीटीपीएस में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा, लोगों से सफाई रखने की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.