Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के इस आईजी की जनता से अपील-खुलकर हमारे सामने रखें समस्याएं, अधिकारियों को हम देख लेंगे
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के इस आईजी की जनता से अपील-खुलकर हमारे सामने रखें समस्याएं, अधिकारियों को हम देख लेंगे

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : झारखंड पुलिस के राज्य स्तरीय जनशिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत बुधवार को जामताड़ा सदर थाना अंतर्गत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जेवीसी प्लस टू के सभागार में जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आईजी टीटीपी हजारीबाग, शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शिकायतों का समाधान किया.

    कैसी-कैसी शिकायतें आईं

    शिकायत सुनने के उपरांत आईजी ने बताया कि इस कार्यक्रम में ज्यादातर जमीन विवाद से संबंधित मामले सुनने को मिले हैं. इसके अलावा किन्हीं कारण से धमकी दिए जाने के मामले भी आए. घरेलू हिंसा से जुड़े मामले भी हमारे समक्ष आए हैं और पहली बार हमने देखा है कि जामताड़ा में पुलिस के समक्ष साइबर अपराध से संबंधित मामला आया, जिसमें शिकायतकर्ता ने किन्हीं कारणों से अकाउंट फ्रीज हो जाने की बात कही है. कुछ ऐसे भी मामले आए, जिसमें गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत की गई.

    थाना प्रभारी व पदाधिकारियों को तत्परता दिखाने के निर्देश

    आईजी ने बताया कि पुलिस द्वारा आयोजित समाधान कार्यक्रम में अंचल निरीक्षक और अंचल के कर्मचारी भी शामिल हुए. थाना प्रभारी और अपने जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि आप आवेदक की वस्तुस्थिति का निरीक्षण कर उनकी शिकायतों का समाधान करने में तत्परता दिखाएं. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास यह है कि लोग अपनी शिकायत खुलकर हमारे सामने रख सकें, ताकि हमें समाधान करने में सुविधा हो. उन्होंने कहा कि हम हर समस्या का समाधान नहीं कर सकते हैं, पर हमारा प्रयास यह जरूर है कि हम लोगों की सभी समस्याओं को ध्यान से सुनें और समाधान को लेकर हमारी ओर से बेहतर पहल हो सके. हम उसे करें, चाहे वह किसी भी विभाग से संबंधित मामला क्यों ना हो.

    मौके पर प्रशिक्षु एसपी राघवेंद्र शर्मा, मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगोरी, थाना प्रभारी जामताड़ा  इंस्पेक्टर राजेश मंडल, थाना प्रभारी मिहिजाम विवेकानंद दुबे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

    Also Read: झारखंड के मौसम में बदलाव, ठंड से होगी राहत लेकिन इन इलाकों में बारिश की संभावना

    Account Freeze appeal to the public Arrest complaints cyber crime domestic violence DSP IG Shailendra Sinha Jamtara Jharkhand police land dispute officer police officer police program police station in-charge problem resolution public grievance resolution program Senior Officer Sub Divisional Police Officer threat trainee SP zonal inspector अकाउंट फ्रीज अंचल निरीक्षक अधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आईजी शैलेन्द्र सिन्हा गिरफ्तारी घरेलू हिंसा जनता से अपील जनशिकायत समाधान कार्यक्रम जमीन विवाद जामताड़ा झारखंड पुलिस डीएसपी थाना प्रभारी धमकी पुलिस कार्यक्रम पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षु एसपी वरिष्ठ पदाधिकारी शिकायतें समस्या समाधान साइबर अपराध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी शेयर बाजार में 5 दशक की सबसे बड़ी गिरावट, भारतीय बाजार का क्या होगा?
    Next Article बिजली चोरी में फंसे सांसद, साल भर का बिल आया शून्य!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अब स्कूल- कॉलेज के बच्चों के सिलेबस में होगा एंटी ड्रग कैंपेन की पढ़ाई, मुख्य सचिव ने दिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को टास्क

    October 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी घोटालाः एल ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दायर, जोहार लाइव ने तथाकथित गड़बड़ियों का सबसे पहले किया था खुलासा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

    October 22, 2026
    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में अब स्कूल- कॉलेज के बच्चों के सिलेबस में होगा एंटी ड्रग कैंपेन की पढ़ाई, मुख्य सचिव ने दिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को टास्क

    October 22, 2026

    जेपीएससी घोटालाः एल ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दायर, जोहार लाइव ने तथाकथित गड़बड़ियों का सबसे पहले किया था खुलासा

    October 22, 2026

    अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

    October 22, 2026

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.