Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बिजली चोरी में फंसे सांसद, साल भर का बिल आया शून्य!
    देश

    बिजली चोरी में फंसे सांसद, साल भर का बिल आया शून्य!

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के संभल में सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब भारी पुलिस बल के साथ बिजली विभाग की टीम सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के आवास पर पहुंची. टीम का मकसद बिजली चेकिंग और नए स्मार्ट मीटर की रीडिंग की जांच करना था. संभल के एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सांसद के घर में बिजली का लोड गिनने का काम चल रहा है. हालांकि, पहली और दूसरी मंजिल के कुछ कमरे बंद पाए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसद के घर में लगे दो बिजली मीटरों में टेम्परिंग के सबूत मिले हैं. इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

    पुराने मीटर हटाकर लगाए गए थे नए स्मार्ट मीटर

    बिजली विभाग के अनुसार, कुछ दिन पहले सांसद के घर से पुराने मीटर हटाए गए थे और उन्हें सील कर दिया गया था. इनकी जगह दो नए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे. जांच में पाया गया कि सांसद के घर के बिजली बिल में पूरे साल की रीडिंग शून्य दर्ज की गई थी.

    https://x.com/ANI/status/1869574188182491545

    दूसरी मंजिल पर पहुंची टीम, लोड और उपकरणों की जांच

    टीम ने सांसद के आवास की दूसरी मंजिल पर पहुंचकर बिजली का लोड चेक किया. सीढ़ियों की सहायता से ऊपर पहुंची टीम ने यह जांचा कि घर में बिजली का उपयोग कितना हो रहा है. इस दौरान टीम ने एसी, पंखे और अन्य बिजली उपकरणों का लोड रिकॉर्ड किया.

    बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई कार्रवाई

    बिजली विभाग की टीम के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पीएसी के जवान भी तैनात रहे. कार्रवाई में RAF की महिला टीम ने भी हिस्सा लिया.

    सपा सांसद के घर पर कार्रवाई का वीडियो वायरल

    बता दे कि इस कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिजली विभाग की टीम पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मीटर रीडिंग और बिजली के उपयोग की जांच कर रही है.

    सांसद पर लगे आरोपों की जांच जारी

    बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद सपा सांसद पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में राजनीति भी गरमा सकती है, क्योंकि विपक्ष इसे सरकार की कार्रवाई के रूप में देख सकता है.

    Controversy Electricity Checking Electricity Department Fir irregularity Meter Reading PAC Politics Rapid Action Force Sambhal Security Force Smart Meter SP MP Tampering Uttar Pradesh Zia Ur Rehman Burke अनियमितता उत्तर प्रदेश एफआईआर जिया उर रहमान बर्क टेम्परिंग पीएसी. बिजली चेकिंग बिजली विभाग मीटर रीडिंग राजनीति रैपिड एक्शन फोर्स विवाद सपा सांसद संभल सुरक्षा बल स्मार्ट मीटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के इस आईजी की जनता से अपील-खुलकर हमारे सामने रखें समस्याएं, अधिकारियों को हम देख लेंगे
    Next Article झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी, मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त इस दिन होगी जारी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.