Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»DU के इस कॉलेज में 71 पदों पर भर्ती, 16 जनवरी तक करें आवेदन
    शिक्षा

    DU के इस कॉलेज में 71 पदों पर भर्ती, 16 जनवरी तक करें आवेदन

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2025Updated:December 26, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भर्ती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली विश्वविद्यालय के अंबेडकर कॉलेज ने 71 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा) शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट audrec.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तारीख 16 जनवरी 2026 तय की गई है।

    प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी के साथ 10 साल का शिक्षण या शोध अनुभव और छह रिसर्च पेपर आवश्यक हैं, वहीं एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पीएचडी और आठ साल का अनुभव, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए मास्टर डिग्री में 55 प्रतिशत अंक और नेट या पीएचडी जरूरी है। लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और अनुभव आवश्यक है। सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा) पद के लिए स्पोर्ट्स साइंस या फिजिकल एजुकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और 55 प्रतिशत से अधिक खेल भागीदारी होनी चाहिए।

    वेतनमान 57,700 से 2,18,200 रुपए प्रतिमाह है। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क UR, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपए है, जबकि SC, ST, दिव्यांग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है।

    आवेदन करते समय उम्मीदवारों को मास्टर और पीएचडी की डिग्री व मार्कशीट, अनुभव प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, नेट/पीएचडी सर्टिफिकेट, NOC, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर, तथा रिसर्च पब्लिकेशन प्रूफ जैसे दस्तावेज तैयार रखने होंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट लेकर हार्डकॉपी और सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेजों के साथ डिप्टी रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन सेल), रूम नंबर 31 ए, डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लुधियाना रोड, कश्मीरी गेट कैंपस, दिल्ली – 110006 पर भेजना होगा।

     

    Delhi University's Ambedkar College is recruiting for 71 positions; apply by January 16th.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनसंवाद में मंत्री विजय सिन्हा का सख्त रुख, अधिकारियों को चेतावनी
    Next Article चांसलर पोर्टल के जरिए रांची विश्वविद्यालय में पी.जी. कोर्स के लिए आवेदन शुरू

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची का छात्र आंदोलन—सिर्फ एक परीक्षा का विवाद या वर्षों से जमा होता आक्रोश?

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.