Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पूर्वी बिहार का यह जिला बनेगा नया ट्रांसपोर्ट और पर्यटन हब… जानें
    बिहार

    पूर्वी बिहार का यह जिला बनेगा नया ट्रांसपोर्ट और पर्यटन हब… जानें

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : पूर्वी बिहार का ऐतिहासिक जिला भागलपुर अब विकास और निर्माण के नए दौर में कदम रख रहा है। जिले को तीन बड़े प्रोजेक्ट-मुंगेर-भागलपुर मरीन ड्राइव, सुल्तानगंज ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हल्दिया से बनारस तक इनलैंड वाटरवे की सौगात मिलने जा रही है। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 10,000 करोड़ रुपये है।

    मुंगेर–भागलपुर मरीन ड्राइव :

    भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि गंगा किनारे 8,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मरीन ड्राइव दो चरणों में पूरा होगा। यह परियोजना सड़क यातायात को सुगम बनाने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। भूमि अधिग्रहण के लिए प्रशासन ने प्रस्ताव मांगे हैं और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

    सुल्तानगंज ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट :

    सुल्तानगंज में बनने वाला नया एयरपोर्ट धार्मिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने उड़ान और लैंडिंग पाथ से जुड़ी तकनीकी रिपोर्टें मांगी हैं। शुरुआती चरण के लिए 432.32 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इस एयरपोर्ट से स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए तेज़ और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी।

    हल्दिया–बनारस इनलैंड वाटरवे :

    हल्दिया से बनारस तक जलमार्ग परियोजना से माल ढुलाई सस्ती और सुरक्षित होगी। सड़क यातायात का बोझ कम होगा और नदी किनारे बसे गांवों का विकास भी होगा। इसके अलावा पर्यटन और व्यापार में नई संभावनाएं बढ़ेंगी।

    विकास से रोजगार और आर्थिक लाभ :

    अधिकारियों ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। निर्माण कार्य में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। पर्यटन, लॉजिस्टिक और परिवहन क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा, “मरीन ड्राइव, एयरपोर्ट और जलमार्ग के विकास से भागलपुर का भविष्य पूरी तरह बदल जाएगा। यह जिला न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनेगा, बल्कि पर्यटकों और व्यापारियों के लिए भी आकर्षक केंद्र बनेगा।”

    Also Read : माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी से बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याएं, विशेषज्ञों ने बताए लक्षण और उपाय

    Major development projects in Bhagalpur; to become new transport and tourism hub of eastern Bihar This district of eastern Bihar will become a new transport and tourism hub... Learn more पूर्वी बिहार का नया ट्रांसपोर्ट और पर्यटन हब बनेगा पूर्वी बिहार का यह जिला बनेगा नया ट्रांसपोर्ट और पर्यटन हब... जानें भागलपुर में बड़े विकास प्रोजेक्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी से बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याएं, विशेषज्ञों ने बताए लक्षण और उपाय
    Next Article ट्रेन पर चढ़ते समय महिला फिसली, RPF जवान ने बचाई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.