Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»इंग्लैंड दौरे के लिए India-A टीम में शामिल हुए बिहार के ये तीन खिलाड़ी
    खेल-सिनेमा

    इंग्लैंड दौरे के लिए India-A टीम में शामिल हुए बिहार के ये तीन खिलाड़ी

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंग्लैंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में बिहार के तीन क्रिकेटरों को शामिल कर राज्य के क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ा गया है. टीम में ईशान किशन, मुकेश कुमार और आकाश दीप को जगह दी गई है, जो 30 मई से 9 जून तक दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगे.

    ईशान किशन की दमदार वापसी

    पिछले साल मानसिक थकान की वजह से क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की यह वापसी खास मानी जा रही है. उन्होंने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 106 रन की तूफानी पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. एक समय BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो चुके ईशान को इस साल ग्रेड C में दोबारा शामिल किया गया है. अंडर-19 विश्व कप में भारत के कप्तान रह चुके पटना निवासी ईशान की वापसी ने बिहार के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह भर दिया है.

    मुकेश कुमार : संघर्ष से सफलता तक

    गोपालगंज के काकरकुंड गांव से निकले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का सफर भी प्रेरणादायक रहा है. आर्थिक संघर्षों के बीच बंगाल जाकर उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और 2015 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया. 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले मुकेश ने दिल्ली कैपिटल्स से IPL में प्रवेश किया था. इस बार उन्हें भी BCCI के C ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है.

    आकाश दीप : जज़्बे और जुनून की मिसाल

    रोहतास के सासाराम से ताल्लुक रखने वाले तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप का जीवन भी संघर्षों से भरा रहा है. पिता और भाई की मृत्यु के बाद वह बहन के साथ दिल्ली गए और क्रिकेट को अपना सहारा बनाया. बंगाल के कोचों की नजर उन पर पड़ी और यहीं से उनका सफर शुरू हुआ. 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में डेब्यू करते हुए उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे. वर्तमान में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं.

    बिहार क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल

    यह पहला मौका है जब एक ही समय में बिहार के तीन खिलाड़ियों को इंडिया-ए जैसी अहम टीम में शामिल किया गया है. क्रिकेट के बुनियादी ढांचे की कमी के बावजूद इन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना राज्य की युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा दे रहा है.

    इंडिया-ए का पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच 30 मई से 2 जून तक और दूसरा 6 से 9 जून तक खेला जाएगा. इस दौरे में इन तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

    Also Read : वानखेड़े स्टेडियम में ‘हिटमैन’ को मिला अनोखा सम्मान

    Akash Deep BCCI BCCI team selection BCCI टीम चयन Bihar cricket Bihar players Cricket News England series England tour India A team India A vs England Lions Indian cricket Ishan Kishan Mukesh Kumar Test Cricket unofficial Test अनऑफिशियल टेस्ट आकाश दीप इंग्लैंड दौरा इंग्लैंड सीरीज इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लॉयन्स इंडिया-ए टीम ईशान किशन क्रिकेट न्यूज़ टेस्ट क्रिकेट बिहार के खिलाड़ी बिहार क्रिकेट भारतीय क्रिकेट मुकेश कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचिनाब नदी का पूरा पानी इस्तेमाल करेगा भारत, रणबीर नहर का 120 KM तक होगा विस्तार
    Next Article ‘प्रण है सिंदूर से, रण है सिंदूर तक’, मनोज तिवारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित किया गीत

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.